Karan Aujla का विदेशी सिंगर संग अफेयर! क्या पत्नी को दे रहे थे धोखा? इंटरनेट पर लोगों में चर्चा

Karan Aujla: पॉपुलर पंजाबी सिंगर करण औजला की पर्सनल लाइफ सुर्खियों में आ गई है. इंटरनेट पर करण को लेकर कई तरह की बातें हो रही हैं. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है ये पूरा मामला?

Karan Aujla

Karan Aujla. image credit- social media

Karan Aujla: पॉपुलर पंजाबी सिंगर करण औजला इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक करण औजला को लेकर बातें हो रही हैं. कैनिडियन सिंगर और एक्ट्रेस गौरी ने करण औजला पर धोखा देने का आरोप लगाया है. जैसे ही खबर सामने आई, तो इंटरनेट पर हलचल बढ़ गई. गॉसिप टाउन से लेकर टॉक ऑफ द टाउन तक चर्चा होने लगी कि क्या करण अपनी वाइफ को धोखा दे रहे हैं? क्या सच में औजला, विदेशी हसीना को डेट कर रहे हैं?

विज्ञापन

रेडिट से हुई विवाद की शुरुआत

दरअसल, इस पूरे विवाद की शुरुआत रेडिट से हुई है. एक रेडिट यूजर ने कुछ स्क्रीनशॉट शेयर किए, जिनमें करण औजला की कथित गर्लफ्रेंड ने उनपर धोखाधड़ी के आरोप लगाया है. इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने सिंगर की टीम पर भी आरोप लगाया है. विदेशी हसीना का कहना है कि सिंगर की टीम उन्हें चुप कराने की कोशिश कर रही हैं.

विज्ञापन

करण औजला पर धोखा देने का आरोप

इतना ही नहीं बल्कि कैनिडियन एक्ट्रेस ने अभिषेक मीडिया द्वारा शेयर किए गए पोस्ट को रीशेयर किया है. कैनिडियन एक्ट्रेस का दावा है कि करण औजला दो महिलाओं को धोखा दे रहे हैं. उनका कहना है कि करण ने उनसे शादी छुपाई है और वो एक टाइम पर अपनी वाइफ के साथ-साथ उन्हें भी धोखा दे रहे हैं.

पोस्ट में क्या?

इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने जो पोस्ट रीशेयर किया है उसमें लिखा है कि इस साल मैंने ये सीखा है कि किस तरह से मीडिया में किसी के बारे में भी झूठ कहा जाता है और इसका अंदाजा मुझे इस बात से हुआ कि मेरा आवाज उठाना कितना जरूरी है. पूरी दुनिया में हर समय कितने लोगों को चुप कराया जाता है और किसी फेमिनिस्ट के बारे में झूठ बोलो और फिर देखो. इसके अलावा भी अपने पोस्ट में उन्होंने कई बातें लिखी हैं.

विज्ञापन

इंटरनेट पर हो रही तरह-तरह की बातें

इस खबर के सामने आने के बाद करण औजला के फैंस बेहद हैरान रह गए हैं. इंटरनेट पर कोई बातें कर रहा है कि ये सब झूठ है और करण सामने आकर लोगों को सच बताएं. सबका कहना है कि करण तो ग्रीन फ्लैग थे, वो ऐसा नहीं कर सकते. अब सच क्या है ये तो खुद करण ही जानते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ