बॉलीवुड एक्टर राजेश खन्ना इंडियन सिनेमा के पहले सुपरस्टार हैं. आज वो भले ही दुनिया में नहीं लेकिन उनका गुजरे जमाने में उनका स्टारडम ऐसा था कि लोग उन्हें भगवान के जैसे मानने लगे थे. आलम ये था कि उनके पास मेकर्स की लाइनें लगती थीं. एक समय था जब राजेश खन्ना ने तीन साल में लगातार 17 हिट फिल्में दी थी. इस रिकॉर्ड को अभी तक कोई तोड़ नहीं पाया. लेकिन जितने जल्दी उन्होंने सफलता की सीढ़ी चढ़ी उतनी ही तेजी से उनका करियर का ऊपरी पायदान से नीचे आ गया. लगातार 7 फिल्में पिटने के बाद वो इस कदर टूट गए थे कि भगवान पर चिल्लाने लगे थे. सुबह 3 बजे वह घर की छत पर आपा खो बैठे थे. चलिए बताते हैं इस किस्से के बारे में.
दरअसल, राजेश खन्ना ने मूवी मैगजीन से साल 1990 में बात की. इस बातचीत में उन्होंने एक बार जब सात फिल्में की, वो लगातार फ्लॉप रही. इससे परेशान होकर उन्होंने खूब शराब पी ली थी. फिर नशे की हालत में वो तड़के सुबह 3 बजे अपने घर की छत पर चढ़ गए और चिल्लाने लगे. राजेश खन्ना ने बताया था कि एक के बाद एक सात फिल्में लगातार फ्लॉप हो गई.
यह भी पढ़ें: ‘बच्चे से अलग होने का…’, Rani Mukerji ने बताया अपना दूसरा बच्चा खोने का दर्द, इस फिल्म के दौरान हुआ था ये हादसा
जब छत पर आपा खो बैठे थे राजेश खन्ना
राजेश खन्ना ने इसी बातचीत में बताया कि एक दिन बारिश हो रही थी, घना अंधेरा था और वो अपनी छत पर अकेले थे. वो अपना आपा खो बैठे थे. इस दौरान वो चिल्ला उठे थे. उन्होंने कहा था कि परवरदिगार, इतना इम्तिहान ना ले. राजेश खन्ना ने आगे बताया था कि डिंपल और उनका स्टाफ दौड़ता हुआ गया. उन्हें लगा कि वो पागल हो गए. असल में उनका मानना है कि सफलता ने उन्हें इतना ज्यादा प्रभावित किया कि वो असफलता को सहन नहीं कर पाए.
डिंपल कपाड़िया और राजेश खन्ना का रिश्ता
राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की पर्सनल लाइफ भी काफी चर्चा में रही. साल 1973 में दोनों ने शादी की थी. उस समय राजेश इंडस्ट्री के सुपरस्टार थे और 31 साल के थे. उस समय डिंपल की उम्र 16 साल की थीं. शादी के बाद डिंपल का करियर शुरू होने से पहले ही खत्म हो गया. बाद में उनकी दो बेटियां जमीं. शादी के 9 साल बाद उनका रिश्ता खत्म होने की कगार पर आ गया था. वो अपनी दोनों बेटियों को लेकर घर से निकल गई थीं.
यह भी पढ़ें: शिवानी शिवाजी रॉय बन रानी मुखर्जी ने फिर दिखाया ‘मर्दानी’ अंदाज, ऑडियंस को कैसी लगी फिल्म?
बताया जाता है कि राजेश खन्ना का स्टारडम ढलने का उन पर बुरा असर पड़ा था. वो बात-बात पर गुस्सा करने लगी थीं. स्टारडम ढलने लगा और फिल्में फ्लॉप होने लगी तो राजेश को ये बर्दाश्त नहीं हुआ. वो शराब में डूब गए.
टीना मुनीम से जुड़ा नाम
जब राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया का रिश्ता गड़बड़ाने लगा था तो टीना मुनीम के साथ उनका नाम जुड़ने लगा है. राजेश से अलग रहने के बाद वो फिल्मों में दोबारा काम करना शुरू करने लगीं. वहीं राजेश खन्ना भी जिंदगी में आगे बढ़ गए. उनका नाम टीना मुनीम के साथ जुड़ने लगा था. हालांकि, डिंपल कपाड़िया के साथ उनका तलाक नहीं हो पाया था.
संबंधित खबरें
हॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
2 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
5 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
5 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
23 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
1 day agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
1 day ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
1 day ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
1 day ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
2 days ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines