'बच्चे से अलग होने का…', Rani Mukerji ने बताया अपना दूसरा बच्चा खोने का दर्द, इस फिल्म के दौरान हुआ था ये हादसा

Rani Mukerji Second Child Loss: रानी मुखर्जी की फिल्म Mardaani 3 रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म में बच्चों के अपहरण से जुड़े मामलों पर फोकस किया गया है. फिल्म के प्रमोशन के दौरान Rani Mukerji ने अपने मिस-कैरेज को लेकर खुलकर बात की. इस फिल्म के दौरान यह हादसा उनके साथ हुआ था. आइए जानते हैं पूरी कहानी.

Rani Mukerji Miscarriage story

Rani Mukerji Miscarriage story

Rani Mukerji Miscarriage Story: सिनेमाघरों में Rani Mukerji की फिल्म Mardaani 3 रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म में छोटी बच्चियों के अपहरण के मामले को बड़ी गंभीरता के साथ दिखाया गया है. फिल्म में रानी मुखर्जी ने पुलिस ऑफिसर का रोल निभाया है, जो इस केसों की जांच-पड़ताल करते हुए कई गहरे हिस्सों की सच्चाई बाहर निकालती हैं. इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान रानी ने काफी इंटरव्यूज दिए, जिसमें उन्होंने अपनी जिंदगी के हिस्सों के बारे में बताया. इसी दौरान उन्होंने अपने Miscarriage के बारे में भी बात की. वह उनका दूसरा बच्चा था, जिसको उन्होंने खो दिया था.

विज्ञापन
विज्ञापन

Miscarriage पर खुलकर

रानी मुखर्जी ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि सिनेमा ने उनको अपने सबसे मुश्किल दौर से निकलने में काफी मदद की थी. यह उस वक्त की बात है, जब उन्होंने अपना दूसरा बेबी खो दिया था. रानी के लिए वो दौर काफी मुश्किल था. उस समय उन्हें किसी भी चीज में मन नहीं लगता था. इंटरव्यू में सिनेमा ने इस सदमे से निकालने में काफी मदद की थी.

किस फिल्म के दौरान हुआ हादसा

रानी मुखर्जी बताती हैं कि मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ से कुछ समय पहले ही उनका मिसकैरेज हो गया था, जिससे वे पूरी तरह टूट गई थी. उस समय जब ‘मिसेज चटर्जी’ फिल्म की स्क्रिप्ट उनके सामने आई. उन्होंने खुद इस फिल्म को करने की इच्छा जताई. क्योंकि रानी ने हाल ही बच्चे से होने का दर्द महसूस किया था. रानी कहती हैं कि ‘वो जो कहानी थी, वो फिल्म मेरे पास आई थी, जब मैंने मेरा दूसरा बच्चा खो दिया था. तो उस वक्त ये मेरा सेंस ऑफ लॉस था. वो कहानी सुनकर मैं इतना जुड़ गई कि मैंने बोला ये कहानी मुझे बतानी है. फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’  की कहानी में दिखाया गया था कैसे एक मां अपने बच्चे से अलग होने के दर्द को झेलती है.’

विज्ञापन

रानी का छलका दर्द

रानी मुखर्जी ने मुताबिक, इस फिल्म ने उन्हें उस सदमें से बाहर निकलने की शक्ति दी. इसी फिल्म ने उन्हें नेशनल अवॉर्ड भी दिलवाया है. इसीलिए यह फिल्म उनके लिए काफी खास है. वह इस फिल्म के जरिए लोगों को संदेश देना चाहती थी, कि भारतीय लोगों को विदेशों में बसना का काफी मन होता है, जबकि कई लोगों को विदेश में हो रहे कारनामों के बारे में पता ही नहीं. यह फिल्म उसी डार्क साइड को दिखाती है.

विज्ञापन

Mardaani 3 बड़े पर्दे पर रिलीज

Mardaani 3 बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है. रानी मुखर्जी इस फिल्म में बिल्कुल फियरलेस महिला की तरह नजर आ रही हैं. कहानी सोशल घटनाओं पर आधारित है और देश हो रहे बच्चे पर अपराध इस फिल्म का केंद्र है. अब यह देखना होगा कि दर्शकों को रानी की यह फिल्म कितनी पसंद आती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ