Wamiqa Gabbi Trolled: बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी हमेशा ही अपने लुक्स से फैंस की तारीफें हासिल करती हैं, लेकिन अब एक्ट्रेस को उनके लुक की वजह से ट्रोल किया जा रहा है. फिल्म ‘आवारापन 2’ के इवेंट में वामिका एक खास लुक में पहुंची, लेकिन जब एक्ट्रेस इवेंट में स्पॉट हुईं, तो लोगों को उनका लुक रास नहीं आया और उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. आइए जानते हैं कि वामिका के लुक को देखकर लोगों का क्या कहना है?
वामिका का लुक वायरल
सोशल मीडिया पर वामिका का लुक वायरल हुआ, तो यूजर्स ने इस पर अपना-अपना रिएक्शन दिया. इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि बॉलीवुड का शाहिद अफरीदी. दूसरे यूजर ने लिखा कि ये क्या है? एक अन्य यूजर ने लिखा कि खुद को कूल समझ रही हैं.
यूजर्स ने क्या कहा?
इसके अलावा एक और यूजर ने कहा कि कोरियन लग रही हैं. एक और ने लिखा कि ये क्या नाटक है? एक और ने कहा कि ये कैसा लुक है. इस तरह यूजर्स ने वामिका के लुक को देखकर अपना रिएक्शन दिया है. वामिका के लुक की बात करें तो लोगों ने उनकी स्टाइलिंग, ओवरसाइज्ड जर्सी, अनोखे चश्मे और छोटे बालों के कॉम्बिनेशन को जमकर ट्रोल किया है.
वामिका का लुक
वामिका ने अपने इस लुक को पूरा करने के लिए भूरे और काले रंग की एक ओवरसाइज्ड लेपर्ड-प्रिंट फुटबॉल जर्सी पहनी, जिससे उनका लुक अलग ही लग रहा था. साथ ही उनकी इस जर्सी में काले और सफेद रंग का कॉन्ट्रास्टिंग कॉलर था. वामिका ने इस ओवरसाइज्ड जर्सी को मिनी ड्रेस की तरह पहना था, जो बेहद अजीब लग रही थी.
वामिका का वर्कफ्रंट
वहीं, अगर वामिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो वामिका गब्बी हाल ही में फिल्म ‘डीसी’ में नजर आई हैं. इस फिल्म की बात करें तो ये फिल्म अच्छा कलेक्शन कर रही है. साथ ही उनके पास कई फिल्में हैं, जिनमें ‘प्रहार’, ‘दिल का दरवाजा खोल ना डार्लिंग’ और ‘कुकु की कुंडली’ जैसी फिल्में हैं.
यह भी पढ़ें- Batwara 1947 का पहले दिन कैसा हाल, क्या बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर पाएगी सनी देओल की फिल्म?
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
6 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
11 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
12 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
2 days ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
2 days agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
2 days agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
3 days agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
3 days ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
3 days ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines