बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास ले लिया है.वो अब किसी भी फिल्म में प्लेबैक सिंगिंग करते हुए नजर नहीं आएंगे. हालांकि, अरिजीत सिंह म्यूजिक वीडियो, एल्बम के लिए गाना गाते हुए नजर आएंगे. अरिजीत सिंह ने जनवरी 2026 में अचानक प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने का ऐलान किया था. इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी थी, जिसके बाद उनके लाखों फैंस के दिल टूट गए थे. इतना ही नहीं उनके फैंस यह मानने को तैयार भी नहीं थे कि अरिजीत ने प्लेबैक सिंगिंग छोड़ दिया है.
यह भी पढ़ें: ZEE5 पर नंबर-1 बनी 1 घंटे 34 मिनट की ये फिल्म, दिल छू लेगी इसकी प्रेम कहानी
विशाल ददलानी ने अरिजीत सिंह को लेकर क्या कहा?
आपको बता दें कि सिंगर अरिजीत सिंह के गाने कई ऐसे गाने हैं, जो टूटे दिलों का सहारा बने हैं. अरिजीत अपने गानों से दिल तोड़ने और जोड़ने का हुनर रखते हैं. अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने के बाद अपना नया गाना रिलीज किया है, जो दर्शकों को खूब पसंद आया हैं. हालांकि, इसी बीच बॉलीवुड के फेमस सिंगर विशाल ददलानी ने अरिजीत सिंह को लेकर अपना रिएक्शन दिया है. विशाल ने अनट्रिगर्ड् विद AminJaz साथ बात करते हुए अरिजीत सिंह का सपोर्ट किया और उनकी जमकर तारीफ की है.
यह भी पढ़ें: ‘उम्मीद है वो ठीक होंगे…,’ UK07 Rider के खौफनाक एक्सीडेंट पर Mannara Chopra का रिएक्शन
विशाल ददलानी ने अरिजीत सिंह की जमकर की तारीफ
विशाल ने कहा, ‘आपको वह करना चाहिए जिससे आपको खुशी मिले उन्हें इस पर सफाई भी दी है उन्होंने कहा कि म्यूजिक एक समंदर जो किसी के भी साथ या बिना किसी के भी मौजूद है. म्यूजिक के मामले में वह आदमी (अरिजीत सिंह) जीनियस है इसमें कोई शक नहीं है.’ उन्होंने आगे कहा, ‘एक्सप्लोर करो आगे बढ़ो जिंदगी इसी के लिए है.’ विशाल ने कहा, ‘अंदाजा लगाना मेरा काम नहीं है बस में इतना जानता हूं कि मैं उनकी तरफ हूं अरिजीत सिंह जो भी करना चाहते हैं वह ठीक है मुझे वो बेहद पसंद है वह एक अच्छे इंसान है. जो करना है वो करो’ आपको बता दें कि हाल ही बॉलीवुड के मशहुर अभिनेता आमिर खान ने भी अरिजीत सिंह से मुलाकात की थी, जिसका वीडियो खूब वायरल हुआ था.
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
22 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
1 day ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
1 day agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
2 days agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
2 days agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
2 days ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
2 days agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
2 days agoशिल्पा शेट्टी से बादशाह तक, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे ये सितारे
2 days agoमीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines