Upcoming Movies in September: हर साल सिनेमाघरों में कई बड़ी और छोटी फिल्में रिलीज होती हैं. इस साल भी कई बड़ी और छोटी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखा चुकी हैं. इस बीच अब सितंबर का महीना भी सिनेप्रेमियों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होने वाला क्योंकि इस महीने में दर्शकों को कई शानदार फिल्में देखने को मिलेंगी. आइए जानते हैं कि सितंबर के महीने में कौन-कौन-सी फिल्में रिलीज हो रही हैं?
सितंबर में रिलीज हो रही ये फिल्में
मिर्जापुर: द मूवी
पंकज त्रिपाठी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ इस लिस्ट में शामिल है. ये एक्शन क्राइम थ्रिलर फिल्म 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. फिल्म को गुरमीत सिंह ने डायरेक्ट किया है और इसे हिंदी और तेलुगु में रिलीज किया जा रहा है. फिल्म में पंकज त्रिपाठी के अलावा अली फजल, दिव्येंदु शर्मा, अभिषेक बनर्जी, रवि किशन, जीतेंद्र कुमार, श्रिया पिलगांवकर, श्वेता त्रिपाठी और सोनल चौहान जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं.
जीवन बीमा योजना
इसके अलावा फिल्म ‘जीवन बीमा योजना’ भी इस लिस्ट में शामिल है. अरशद वारसी, संजीदा शेख और विजय राज की इस फिल्म को भी 4 सितंबर को ही रिलीज किया जा रहा है. इस कॉमेडी क्राइम थ्रिलर फिल्म को अभिषेक डोगरा ने डायरेक्ट किया है. फिल्म की रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है.
सरदार 2
इसी के साथ फिल्म ‘सरदार 2’ भी सितंबर में रिलीज हो रही है. कार्थी, मालविका मोहनन, एस. जे. सूर्या, अशिका रंगनाथ, योगी बाबू और राजिशा विजयन की फिल्म को 10 सितंबर 2026 को रिलीज किया जा रहा है. इस एक्शन थ्रिलर फिल्म को तमिल, हिंदी, तेलुगु में रिलीज किया जाएगा. फिल्म के डायरेक्टर पी.एस. मित्रन हैं.
हैवान
मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘हैवान’ भी सितंबर में ही रिलीज हो रही है. अक्षय कुमार, सैफ अली खान, सैयामी खेर, बोमन ईरानी, श्रिया पिलगांवकर की इस फिल् को 11 सितंबर को रिलीज किया जा रहा है. इस एक्शन क्राइम थ्रिलर फिल्म को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है और इसे हिंदी में रिलीज किया जाएगा.
लव लाटरी
इसके अलावा अक्षय ओबेरॉय, हेली दारूवाला, इदिरा कृष्णन, कबीर दुहान सिंह, हेमंत पांडे, अर्शडीप संधू, अग्नि अग्यारी, अश्वंत लोधी, सौरभ कुमार और संतोष शुक्ला की फिल्म ‘लव लाटरी’ भी सितंबर में ही रिलीज होगी. इस फिल्म को 18 सितंबर को रिलीज किया जाएगा.
दायरा
पृथ्वीराज सुकुमारन और करीना कपूर की फिल्म ‘दायरा’ की रिलीज का भी हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. ये फिल्म 18 सितंबर को रिलीज हो रही है. इस क्राइम थ्रिलर फिल्म को हिंदी में रिलीज किया जाएगा और इसे मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया है.
द वन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट
साथ ही सिद्धार्थ मल्होत्रा, तमन्ना भाटिया, अनूप सोनी, श्वेता तिवारी, मनीष पॉल, अवतार गिल, मिलिंद गुणाजी, सुलभा आर्य, सुनील ग्रोवर की फिल्म ‘वन’ (The Vvan) भी सितंबर में ही रिलीज हो रही है. इस फिल्म को 25 सितंबर को रिलीज किया जाएगा.
यह भी पढ़ें- Ankit Baliyan की हत्या का मास्टरमाइंड कौन, आखिर क्या थी सिंगर के मर्डर की वजह?
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
7 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
2 days agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
2 days agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
3 days ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
3 days agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines