Dhurandhar 2 के गानों से आगे निकला बिना फिल्म और एक्टर वाला ये गाना, यूट्यूब पर बना नंबर 1, मिले तगड़े व्यूज

Youtube Most Viewed Song: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ के गानों ने हर किसी को अपना दीवाना बना लिया है, लेकिन इस फिल्म के गानों के अलावा भी एक गाना ऐसा है, जो हर दिल पर छाया हुआ है.

Bairan

Bairan. image credit- social media

Youtube Most Viewed Song: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ जबसे रिलीज हुई है, तबसे ही इस फिल्म के गानों ने बवाल काट रखा है. फिल्म का हर एक गाना लोगों ने इतना पसंद किया कि इंटरनेट पर सिर्फ फिल्म के गानों की ही चर्चा हो रही थीं, लेकिन इस बीच एक ऐसा गाना आया, जिसने 2 महीने में ना सिर्फ यूट्यूब बल्कि सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स में खूब धूम मचाई है और अभी भी ये गाना लोगों के दिलों पर छाया हुआ है. आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन-सा गाना है?

विज्ञापन

दो भाईयों ने बनाया गाना

दरअसल, हम जिस गाने की बात कर रहे हैं, वो ना तो किसी फिल्म का गाना है और ना ही किसी एक्टर ने इस पर एक्ट किया है बल्कि इस गाने को दो भाईयों ने मिलकर बनाया है. अब आप समझ ही गए होंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं और अगर अभी भी नहीं समझे, तो आपको बता देते हैं कि ये गाना कोई और नहीं बल्कि ‘बैरण’ है.

विज्ञापन

‘धुरंधर 2’ के गानों को पछाड़ा

जी हां, इस गाने को किसी पॉपुलर सिंगर ने नहीं गाया है और ना ही इसका किसी ने प्रमोशन किया है, लेकिन फिर भी 2 मिनट 30 सेकंड के इस गाने ने ‘धुरंधर 2’ के गानों को यूट्यूब पर व्यूज के मामले में पछाड़ दिया है. फिल्म ‘धुरंधर 2’ के बीच रिलीज हुए ‘बैरण’ ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया था.

14 करोड़ से भी ज्यादा व्यूज

इस गाने को यूट्यूब पर लोगों का बेहद शानदार रिस्पॉन्स मिला. गौरतलब है कि गाने को रिलीज हुए 2 महीने हो चुके हैं, लेकिन अब तक लोगों के सिर से इसका खुमार नहीं उतरा है. अभी भी लोग इसे सुन रहे हैं और इस पर रील्स बना रहे हैं. अब तक इसे 148 मिलियन यानी 14 करोड़ से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

विज्ञापन

अब भी कर रहा ट्रेंड

इतना ही नहीं बल्कि खास बात तो ये है कि ये अब 2026 के अब तक के सबसे ज्यादा बार देखे गए म्यूजिक वीडियोज में से एक बन गया है. इस गाने की लाइन, म्यूजिक और एनिमेशन लोगों को इतने ज्यादा पसंद आए कि लोग इसे बार-बार सुन रहे हैं और यही वजह है कि ये ट्रेंड कर रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ