एक हसीना ऐसी भी… 2500 फिल्मों में किया काम, सारी फिल्में देखने के लिए लगेगा 6 साल से भी ज्यादा टाइम

Popular Actress: भारतीय सिनेमा की एक एक्ट्रेस ऐसी भी हैं, जिन्होंने एक-दो नहीं बल्कि 2500 फिल्मों में काम किया था. आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन हसीना हैं और उन्होंने कब काम शुरू किया था?

Sukumari

Sukumari. image credit- social media

Popular Actress: फिल्मी दुनिया की कई हसीनएं ऐसी हैं, जिन्होंने सिनेमा को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं. पर्दे पर हसीनाओं ने ना सिर्फ लंबे समय तक काम किया बल्कि अपने ग्लैमर लुक्स और एक्टिंग से लोगों का दिल भी जीता, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बड़े पर्दे पर एक ऐसी हसीना भी थी, जिन्होंने 100-200 नहीं बल्कि 2500 फिल्मों में काम किया था. आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर ये कौन थीं? तो आइए जानते हैं इनके बारे में…

विज्ञापन

6 अलग-अलग भाषाओं में किया काम

दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि एक्ट्रेस सुकुमारी हैं. उनका करियर एक-दो नहीं बल्कि पूरे 6 दशक तक चला. सुकुमारी ने 6 अलग-अलग भाषाओं की फिल्मों में एक्टिंग की है और खूब नाम कमाया है. इतना ही नहीं बल्कि अभिनेत्री सुकुमारी इंडस्ट्री की सबसे बिजी एक्ट्रेसेस में आती थीं.

विज्ञापन

10 साल की उम्र में किया था डेब्यू

सुकुमारी की बात करें तो उनका जन्म 6 अक्टूबर 1940 को तिरुवनंतपुरम में हुआ था. उन्होंने बेहद कम उम्र में ही एक्टिंग और क्लासिकल डांस शुरू कर दिया था. सुकुमारी ने 10 साल की उम्र में साल 1951 की तमिल फिल्म ‘ओरु इरावु’ से डेब्यू किया था. इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और खूब नाम कमाया.

भारतीय सिनेमा की बिजी एक्ट्रेस

सुकुमारी लगातार फिल्में करती गई और देखते ही देखते भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा फिल्मों में काम करने वाली अभिनेत्रियों में शामिल हो गईं. सुकुमारी ने मलयालम सिनेमा से लेकर तमिल, तेलुगु, हिंदी, ओड़िया और बंगाली फिल्मों तक अपना जलवा दिखाया. एक्ट्रेस ने “मां” या “बहन” जैसे पॉपुलर किरदार निभाए हैं.

विज्ञापन

कई अवॉर्ड मिले

सुकुमारी हमेशा ही अपने मजबूत, तेज-तर्रार और एक्सप्रेसिव किरदारों के लिए जानी जाती थीं. जब भी वो पर्दे पर आती थी, तो एक अलग ही वाइब देखने को मिलती है. साल 2003 में सुकुमारी को भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए पद्मश्री सम्मान दिया गया था. सुकुमारी ने इसके अलावा भी कई अवॉर्ड अपने नाम किए हैं.

2013 में हो गया निधन

बता दें कि सुकुमारी को तमिलनाडु सरकार का कलैमामणि अवॉर्ड और केरल स्टेट फिल्म अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस भी मिल चुका था. अपने लंबे करियर में उन्होंने एमजी रामचंद्रन, शिवाजी गणेशन, प्रेम नजीर, मोहनलाल और ममूटी जैसे कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साल 2013 में सुकुमारी का निधन हो गया था. अगर कोई भी उनकी 2500 फिल्मों को देखना चाहता है, तो इसके लिए 6 साल से भी ज्यादा का समय लगेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ