TMMTMTTM Box Office: 'धुरंधर' की आंधी के बीच कमाल दिखा पाएगी 'तू मेरी मैं तेरा…'? 'वृषभा' से होगा क्लैश

TMMTMTTM vs vrusshabha Box Office: इस क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में दो फिल्में ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ को रिलीज किया जाएगा. इसके साथ ही मोहनलाल की फिल्म ‘वृषभा’ भी दस्तक दे रही है. ऐसे में चलिए बताते हैं ‘धुरंधर’ के आगे इन फिल्मों की एडवांस बुकिंग क्या कहती है और पहले दिन ये कितनी कमाई कर सकती हैं.

TMMTMTTM vs vrusshabha Box Office

'तू मेरी मैं तेरा...' और 'वृषभा' की एडवांस बुकिंग. (File photo)

TMMTMTTM vs vrusshabha Box Office Prediction: इस साल क्रिसमस 2025 बेहद ही खास होने वाला है. बॉक्स ऑफिस पर महाक्लैश तो देखने के लिए मिलेगा ही साथ ही ‘धुरंधर’ की सुनामी भी देखने के लिए मिलेगी. आदित्य धर की फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 900 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. जबकि इंडिया में फिल्म ने 600 करोड़ के करीब कमा लिए हैं. अभी इसकी आंधी कम नहीं हुई कि क्रिसमस के मौके पर दो और फिल्मों ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ के साथ ‘वृषभा’ को रिलीज किया जा रहा है. ऐसे में चलिए बताते हैं दोनों फिल्मों का एडवांस बुकिंग में क्या हाल है और पहले दिन ये कितनी कमाई से खाता खोल सकती है.

विज्ञापन

फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ के जरिए कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडेय की जोड़ी एक बार फिर से स्क्रीन पर रोमांस करते हुए दिखाई देने वाली है. इसकी रिलीज को लेकर ठीक-ठाक बज बना हुआ है. इसके ट्रेलर को भी दर्शकों से ठीक-ठाक रिस्पांस मिला है. माना जा रहा है कि इस फिल्म को कमर्शियली तौर पर शुरुआत ठीक-ठाक मिल सकती है. इसके ओपनिंग डे के प्रीडिक्शन को लेकर कहा जा रहा है कि ये फिल्म 8-10 करोड़ की कमाई के साथ ओपनिंग कर सकती है.

विज्ञापन

‘तू मेरी मैं तेरा…’ की एडवांस बुकिंग

आपको बता दें कि फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ की एडवांस बुकिंग बीते दिन ही यानी कि 23 दिसंबर को शुरू हुई थी. फिल्म ने महज दो दिनों में 2.57 करोड़ और ब्लॉक सीट के साथ 3.89 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है जबकि अभी रात बाकी है. देखना होगा कि फिल्म एडवांस बुकिंग में और कितनी कमाई कर पाती है साथ ही ‘धुरंधर’ की सुनामी के बीच फिल्म ओपनिंग डे पर कितनी कमाई कर पाती है.

विज्ञापन

‘वृषभा’ की एडवांस बुकिंग

इसके साथ ही अगर मोहनलाल की फिल्म ‘वृषभा’ की एडवांस बुकिंग के बारे में बात की जाए तो फिल्म ने एक ही दिन में वर्ल्डवाइड 37.41 लाख रुपये की एडवांस बुकिंग कर ली है. बॉक्स ऑफिस ट्रैकर Jerin Georgekutty के अनुसार, फिल्म ने केरल में करीब 10.86 लाख, पूरे भारत में 14.60 लाख और ओवरसीज मार्केट में करीब 11.95 लाख की बुकिंग की है. फिल्म को हिंदी के साथ ही तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में भी रिलीज किया जाएगा. ये एक पैन इंडिया रिलीज फिल्म है. कार्तिक की फिल्म के आगे इसकी एडवांस बुकिंग काफी कम है. ऐसे में देखना होगा कि ये फिल्म पहले दिन कितनी कमाई करती है. हालांकि, साउथ से लेकर नॉर्थ तक मोहनलाल की पॉपुलैरिटी काफी है. देखना होगा कि उनकी पॉपुलैरिटी का फायदा फिल्म को मिल पाता है या नहीं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ