'धुरंधर की सुनामी बहा ले जाएगी', आदित्य धर ने ध्रुव राठी को दिया जवाब, कहा- 'ये बवंडर 2026 तक जारी है'

Aditya Dhar on Dhruv Rathee: यूट्यूबर ध्रुव राठी ने हाल ही में आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ को रोस्ट किया था. यूट्यूबर ने फिल्म की खूब आलोचना की थी. ऐसे में अब आदित्य ने ध्रुव को पलटवार करते हुए जोरदार जवाब दिया है.

Aditya Dhar, Aditya Dhar Epic Reply to Dhruv Rathee

आदित्य धर ने ध्रुव राठी को दिया जवाब! (File Photo)

विज्ञापन

Aditya Dhar on Dhruv Rathee: आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों काफी चर्चा में है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड 900 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. फिल्म हर दिन कमाई के लिहाज से नए रिकॉर्ड सेट कर रही है. भारत में इसका अब तक का कलेक्शन 600 करोड़ के करीब पहुंच गया है. तमाम तारीफों के बीच यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य की फिल्म की खूब आलोचना की थी. उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें फिल्म को एक प्रोपेगेंडा बताया था. साथ ही उन्होंने इस फिल्म को खतरनाक तक बता दिया था. ऐसे में अब आदित्य ने उनकी इस आलोचना पर पलटवार किया और जोरदार जवाब दिया.

दरअसल, ध्रुव राठी के वायरल वीडियो के बाद आदित्य धर ने इंस्टाग्राम पर स्टोरीज शेयर की है. इसे साझा करने के साथ ही उन्होंने लिखा, ‘इंडियन सिनेमा के इतिहास में फिर से लिखा जा रहा है. यह फिल्म उन लोगों के लिए है, जिन लोगों के दिलों में देश के लिए प्यार और जुनून है. ये लोग अपने देश को एक कहानी बताना चाहते थे. धुरंधर के बॉक्स ऑफिस पर सफल होने की सबसे बेस्ट बात ये है कि ये ऑर्गेनिक है, रिलीज वीक में जो कोर्पोरेट बुकिंग के लिए रो रहे थे वो अब चुप हो गए हैं.’

विज्ञापन

ये सुनामी 2026 तक जाएगी- आदित्य धर

आदित्य ने बिना ध्रुव राठी का नाम लिए जवाब देते हुए लिखा, ‘एक वीडियो मेकर ने हाल ही में फिल्म क्रिटिसाइज करने की कोशिश की और उसी के खिलाफ आलोचना की एक लहर उठ गई. धुरंधर आज के समय का क्रेज है. ये एक सुनामी है, जो इसके सामने हुई किसी भी रिलीज को बहा ले जाएगी. ये सुनामी 2026 तक जाएगी. ये जल्द समाप्त नहीं होने वाली है.’

विज्ञापन

आदित्य धर ने आगे पोस्ट अपनी पोस्ट में लिखा, ‘इस सुनामी को दिल्ली के यंग डायरेक्टर आदित्य और उनकी टीम एक्टर्स टेक्नीशियन द्वारा क्रिएट की गई है. सभी ने एक ही विजन और पॉजिटिव अप्रोच में एकजुटता दिखाई है. सभी इस कहानी को सुनाने के लिए जुनूनी रहे हैं.’ आदित्य ने भले ही इस पोस्ट में ध्रुव राठी का नाम नहीं लिया लेकिन, इसे उनका जवाब माना जा रहा है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ