Toxic: सुपरस्टार यश, कियारा आडवाणी, नयनतारा और तारा की आने वाली फिल्म ‘टॉक्सिक’ की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म की रिलीज में भी अब ज्यादा समय नहीं बचा है. इस बीच अब फिल्म को सेंसर बोर्ड ने पास कर दिया है और इसे सर्टिफिकेट भी दे दिया है, जिसके बाद फिल्म का फाइनल रनटाइम भी रिवील हो गया है. आइए जानते हैं कि इस फिल्म को कौन-सा सर्टिफिकेट मिला है और इसका कुल रनटाइम कितना है?
सेंसर बोर्ड से मिला ये सर्टिफिकेट
फिल्म ‘टॉक्सिक’ की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म को सेंसर बोर्ड यानी सीबीएफसी ने ‘A’ सर्टिफिकेट दिया है. डायरेक्टर गीतू मोहनदास की इस पैन इंडिया एक्शन फिल्म को लेकर लोगों में जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है.
फिल्म का रनटाइम कितना?
फिल्म ‘टॉक्सिक’ के कुल रनटाइम की अगर बात करें तो इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, सेंसर बोर्ड ने फिल्म के जिस वर्जन को पास किया है, उसकी लंबाई करीब 3 घंटे 14 मिनट बताई जा रही है यानी ये साफ है कि ये फिल्म काफी लंबी होने वाली है. हालांकि, फिल्म की रिलीज के बाद ही पता लगेगा कि इसकी कहानी क्या है.
‘टॉक्सिक’ की कहानी
वहीं, अगर सूत्रों की मानें तो कहा जा रहा है कि ‘टॉक्सिक’ की कहानी गोवा के बैकग्राउंड पर आधारित है. हालांकि, फिल्म की कहानी और लोकेशन को लेकर मेकर्स ने कोई भी ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है, लेकिन ट्रेलर के मुताबिक फिल्म की कहानी एक बाप और बेटे की लड़ाई पर आधारित है.
फिल्म की कास्ट
साथ ही अगर फिल्म की कास्ट की बात करें तो इस फिल्म में यश लीड रोल में नजर आएंगे, जो राया का किरदार निभा रहे हैं. उनके अलावा फिल्म में कियारा आडवाणी ‘नादिया’ का किरदार निभा रही हैं. वहीं, तारा सुतारिया ‘रबेका’ और हुमा कुरैशी ‘एलिजाबेथ’ के किरदार में नजर आएंगी.
कब होगी रिलीज?
इन सबके अलावा इस फिल्म में नयनतारा, रुक्मिणी वसंत समेत और भी कलाकार नजर आने वाले हैं. फिल्म की रिलीज की बात करें तो इस फिल्म को 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है. देखने वाली बात होगी कि फिल्म को कैसा रिस्पॉन्स मिलता है.
यह भी पढ़ें- Independence Day 2026: वीकेंड पर देखें देशभक्ति से भरी सनी देओल की ये 5 फिल्में
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
13 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
18 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
19 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
2 days ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
2 days agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
2 days agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
3 days agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
3 days ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
3 days ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines