Toxic Box Office Collection Day 9: साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई करने की कोशिश कर रही है, लेकिन फिल्म उम्मीद के हिसाब से कलेक्शन नहीं कर पा रही है. इस बीच आइए जान लेते हैं कि इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 9वें दिन कितना कलेक्शन किया है और इसका बॉक्स ऑफिस पर कैसा हाल है?
फिल्म ‘टॉक्सिक’ का कलेक्शन
Sacnilk.com के अनुसार, फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने अपनी रिलीज के 9वें दिन यानी 3 सितंबर को खबर लिखे जाने तक 4.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. हालांकि, फिल्म की कमाई के ये आंकड़े अभी शुरुआती और अनुमानित हैं और इनमें बदलाव संभव है. इसी के साथ इस फिल्म की टोटल कमाई 239.30 करोड़ रुपये हो गई है.
भाषा वाइज कमाई
फिल्म के 9वें दिन की भाषा वाइज कमाई की अगर बात करें तो इस फिल्म ने 9वें दिन हिंदी में 2.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. फिल्म ने कन्नड़ भाषा में 1.04 करोड़ का कारोबार किया है. साथ ही इस फिल्म का मलयालम भाषा का कलेक्शन 0.01 करोड़ रुपये हुआ है. इसके अलावा तमिल भाषा में फिल्म ने 0.15 करोड़ रुपये कमाए हैं. साथ ही तेलुगू में 0.20 का बिजनेस हुआ है.
आठ दिनों का कलेक्शन
वहीं, अगर इस फिल्म की बीते आठ दिनों की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर 101.10 करोड़ रुपये का तगड़ा कलेक्शन किया था. इसके बाद यानी दूसरे दिन ही फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली और इस फिल्म ने अपनी रिलीज के दूसरे दिन 37.65 करोड़ की कमाई की थी.
कमाई में लगातार गिरावट
इसके अलावा फिल्म ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन यानी पहले फ्राइडे को 27.20 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. साथ ही फिल्म ने अपनी रिलीज के चौथे दिन 25.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं, फिल्म ने अपनी रिलीज के पांचवें दिन 23.00 करोड़ रुपये कमाए थे. इसके अलावा फिल्म ने 6वें दिन 7.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.
फिल्म ने की थी 100 करोड़ की ओपनिंग
साथ ही फिल्म ने अपनी रिलीज के 7वें दिन 7.85 करोड़ रुपये की कमाई की थी और फिल्म ने अपनी रिलीज के 8वें दिन 5.45 करोड़ रुपये कमाए थे. फिल्म ने भले ही अपने ओपनिंग डे पर 100 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई की थी, लेकिन इसके बाद से फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है और ये उम्मीद के हिसाब से कलेक्शन नहीं कर पा रही है. फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर इतना बुरा हाल हो चुका है कि ये अब 5 करोड़ भी नहीं कमा पा रही है.
यह भी पढ़ें- कौन हैं विहान शेडगे? जिन्होंने ‘हनुमान अंश’ में निभाया नीम करौली बाबा के बचपन का रोल
संबंधित खबरें
अभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
31 mins agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
3 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
3 days agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
3 days ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
4 days agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
4 days agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
4 days agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
5 days ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines