Toxic Box Office Collection Day 5: साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखा रही है. फिल्म की रिलीज को पांच दिन हो गए हैं. इस बीच इसका पहले संडे यानी 5वें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है. आइए जानते हैं कि पहले रविवार को फिल्म ने कितनी कमाई की है?
फिल्म ‘टॉक्सिक’ का कलेक्शन
Sacnilk.com के अनुसार, यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने अपनी रिलीज पांचवें दिन यानी पहले संडे को 23.00 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है, जो इसकी चौथे दिन की कमाई से भी कम है. फिल्म के पांचवें दिन के इन आंकड़ों में बदलाव हो सकता है, लेकिन ये फिल्म रविवार को भी उम्मीद के हिसाब से कमाई नहीं कर पाई.
टोटल कितनी हुई कमाई?
इसी के साथ अगर फिल्म की टोटल कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने 214.10 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट आ रही है. ऐसे में मेकर्स की भी चिंता बढ़ी हुई है. गौरतलब है कि इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर 101.10 करोड़ रुपये का कारोबार किया था.
भाषा के हिसाब से कलेक्शन
वहीं, फिल्म ने अपनी रिलीज के दूसरे दिन 37.65 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 27.20 करोड़ रुपये और चौथे दिन 25.15 करोड़ रुपये कमाए हैं. भाषा के हिसाब से अगर फिल्म के पांचवें दिन के कलेक्शन पर नजर डाले, तो इस फिल्म ने 5वें दिन हिंदी में 14.50 करोड़ रुपये कमाए हैं.
हिंदी में सबसे ज्यादा कमाई
इसके अलावा फिल्म ने कन्नड़ भाषा में पांचवें दिन 6.40 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. फिल्म ने मलयालम में 0.10 करोड़ की कमाई की है. तमिल में फिल्म का 0.60 करोड़ का कारोबार हुआ है और तेलुगू में 1.40 करोड़ का बिजनेस किया है. फिल्म ने अपनी रिलीज के पांचवें दिन भी हिंदी में सबसे ज्यादा कलेक्शन किया है.
क्या कमा पाएगी 500 करोड़?
फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने भले ही 200 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है, लेकिन इस फिल्म के लिए 500 करोड़ रुपये कमाना अब किसी चुनौती से कम नहीं है. फिल्म लगातार कमाई जरूर कर रही है, लेकिन इसकी गिरती कमाई मेकर्स की चिंता बढ़ा रही है. साथ ही ये सवाल भी उठ रहा है कि क्या ये फिल्म 500 करोड़ क्लब में एंट्री ले पाएगी. अब इसका पता समय के साथ ही लगेगा.
फिल्म की कास्ट
इस फिल्म में यश के अलावा कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया जैसी एक्ट्रेसेस भी नजर आई हैं. इस फिल्म को लेकर लोगों में रिलीज से पहले जो एक्साइटमेंट देखने को मिल रही थी, अब वैसा नहीं है. इसलिए फिल्म के मेकर्स को इसकी कमाई को लेकर चिंता है.
यह भी पढ़ें- हिप इंजरी के बाद जल्द काम पर लौटेंगी रश्मिका मंदाना, पोस्ट शेयर कर एक्ट्रेस ने दिया हेल्थ अपडेट
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
1 hr ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
23 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
3 days agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
3 days ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
4 days agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
4 days agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
4 days agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
4 days ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
4 days agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines