हिप इंजरी के बाद जल्द काम पर लौटेंगी रश्मिका मंदाना, पोस्ट शेयर कर एक्ट्रेस ने दिया हेल्थ अपडेट
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना फिल्म 'मैसा' की शूटिंग के हादसे का शिकार हो गई थी और उन्हें हिप इंजरी का सामना करना पड़ा था. लेकिन आज यानी रविवार को एक्ट्रेस ने अपना हेल्थ अपडेट शेयर किया है, जिसके बाद उनके फैंस के चेहरे पर मुस्कान आ गई है. चलिए जानते हैं इसके बारे में...
Edited By : Shahzad Khan|Updated: Aug 30, 2026 23:36
Share :
हिप इंजरी के बाद जल्द काम पर लौटेंगी रश्मिका मंदाना (PIC-rashmika_mandanna. Instagram)
---विज्ञापन---
एक्ट्रेस को कुछ दिनों पहले फिल्म ‘मैसा’ की शूटिंग के दौरान चोट लग गई थी और उनके कुल्हे में गंभीर चोट आई थी, जिसके बाद एक्ट्रेस को डॉक्टरों का सामना करना पड़ा था और उन्हें डॉक्टरों की एक टीम ने कुछ दिनों के आराम की सलाह दी थी. हालांकि, चोट के महीने भर बाद ही एक्ट्रेस अपने काम पर वापसी करने वाली है. रश्मिका ने एक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है.
एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि वो सबसे ज्यादा घर पर बिताया हुआ समय को मिस करेंगी. रश्मिका ने यह पोस्ट अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जो अब काफी वायरल हो रहा है.
रश्मिका मंदाना ने इंजरी के महीने दिन बाद सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने अपनी एक तस्वीर शेयर की है और कैप्शन में लिखा, ‘मैं जल्द ही अब काम पर वापस लौट रही हूं. लेकिन मुझे निश्चित रूप से इन सब चीजों की काफी याद आएगी. चोट के बाद से ही एक्ट्रेस ने घर पर अपना ज्यादा समय बिताया है. अब काम पर लौटने की बात करते हुए रश्मिका ने काफी इमोशनल कैप्शन लिखा है और साथ रोने वाली इमोजी भी लगाई है.
एक्ट्रेस ने घर पर रेस्ट करते हुए कई सारे पोस्ट शेयर किए थे, जिसमें वो काफी एंजॉय करती हुई नजर आ रही है. चोट के बाद जब एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर किया था, तो उसमें वो अपने पेट डॉग के साथ मस्ती कर रही थी, तो वहीं दूसरी तस्वीर में रश्मिका गेम्स खेलते हुए भी नजर आ रही थी. वहीं अब एक्ट्रेस को काम पर वापस लौटना पड़ रहा है, तो इस सभी चीजों का याद आना भी लाजमी है. हालांकि, एक्ट्रेस के काम पर वापस लौटने वाला पोस्ट आने के बाद उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं. आपको बता दें कि रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मैसा’ को लेकर चर्चा में बनी हुई है. इस मूवी की शूटिंग के दौरान ही उनके हिप में इंजरी हुई थी.
‘मैसा’ फिल्म में रश्मिका मंदाना के साथ समुथिरकानी, ईश्वरी राव, तारक पोन्नप्पा, राहुल रविंद्रन, प्रवीण दछाराम और राव रमेश अहम किरदार में नजर आने वाले हैं. इस मूवी का निर्देशन रवींद्र पुल्ले कर रहे हैं. यह मूवी साल 2026 में ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. इस मूवी की ‘पहली झलक’ First Glimpse भी जारी कर दिया गया है.