Threat in Bollywood: बॉलीवुड को मानों किसी की नजर-सी लग गई है. साल शुरू हुए अभी कुछ ही समय हुआ है और हिंदी सिनेमा के कलाकारों को धमकी मिलने लगी हैं. पहले रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग और फिर रणवीर सिंह को धमकी मिली, लेकिन अब सलमान खान के एक करीबी एक्टर को निशाना बनाया गया है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?
क्या है पूरा मामला?
टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के करीबियों को निशाना बनाया जा रहा है. ऐसा लग रहा है कि बिश्नोई गैंग हाथ दोकर भाईजान के करीबियों के पीछे पड़ गया है. रोहित और रणवीर के बाद अब एक और बॉलीवुड एक्टर को धमकी मिली है. जानकारी की मानें तो कहा जा रहा है कि धमकी देने वाले ने करोड़ों रुपये की मांग की है.
सीक्रेट रखी गई है एक्टर की पहचान
सलमान खान के इस करीबी एक्टर की पहचान को अभी सीक्रेट रखा गया है. वहीं, धमकी देने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग से संबंध होने का भी दावा किया है. मुंबई पुलिस को जानकारी मिलते ही मामले पर पुलिस की कड़ी नजर है. एक्टर को ईमेल के जरिए ये धमकी मिली है. अभिनेता रणवीर सिंह को धमकी मिलने के ठीक बाद ये नया मामला सामने आया है.
पुलिस को दी जानकारी
अब पुलिस ने उनके घर की सिक्योरिटी बढ़ा दी है. धमकी वाले मैसेज में ना सिर्फ करोड़ों रुपये की भारी रकम की मांग की है बल्कि मैसेज में गंभीर परिणाम भुगतने की बात भी कही गई है, जिसे देखते ही तुरंत अधिकारियों को फोन किया और पुलिस को मामले की सारी जानकारी दी.
बॉलीवुड में सुरक्षा को लेकर सवाल
इस मामले के सामने आने के बाद अब बॉलीवुड में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. लोगों के मन में सवाल है कि क्या बॉलीवुड पर खतरा मंडरा रहा है? आखिर कैसे एक के बाद एक अभिनेता को धमकी मिल रही है. सभी मामलों में पुलिस की जांच जारी है. अब देखने वाली बात होगी कि इस केस में क्या सामने आता है?
यह भी पढ़ें- 4 फिल्में, 4 दिग्गज… 2026 का सबसे बड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश, आमने-सामने होंगे साउथ-बॉलीवुड
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
4 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
5 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
7 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
1 day ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
1 day ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
1 day ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
2 days agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines