2025 की महाफ्लॉप फिल्म ने OTT पर आते ही काटा बवाल, कहानी में हैं कई ट्विस्ट, सस्पेंस भी हिलाएगा दिमाग

2025 Flop Film: बॉक्स ऑफिस पर साल 2025 में एक फिल्म आई थी, जो महाफ्लॉप निकली, लेकिन इस फिल्म ने ओटीटी पर आते ही बवाल काट दिया था. अब आप भी इस फिल्म के बारे में सोच रहे होंगे, तो आइए जानते हैं इसके बारे में…

2025 Flop Film

2025 Flop Film. image credit- social media

2025 Flop Film: बॉक्स ऑफिस से लेकर ओटीटी तक फिल्मों का आना-जाना लगा रहता है. कुछ फिल्में जहां टिकट खिड़की पर कमाल कर देती हैं, तो कुछ फ्लॉप हो जाती हैं. आज हम आपको साल 2025 की एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर तो महाफ्लॉप निकली, लेकिन ओटीटी पर आते ही छा गई. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में…

विज्ञापन

फिल्म ‘रॉबिनहुड’

दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि सुपरस्टार नितिन की फिल्म ‘रॉबिनहुड’ है. ये फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर अपने पैर जमाने में नाकामयाब रही, लेकिन जैसे ही इसे ओटीटी पर रिलीज किया गया, तो इसने कमाल ही कर दिया और इसे लोगों का बेहद शानदार रिस्पॉन्स मिला.

विज्ञापन

जियोहॉटस्टार पर हुई थी रिलीज

इस फिल्म को जियोहॉटस्टार पर रिलीज किया गया था. फिल्म ओटीटी पर आते ही ग्लोबल चार्ट्स पर नंबर 1 पर ट्रेंड करने लगी थी. इस फिल्म की कहानी में कई ट्विस्ट हैं और इसका सस्पेंस किसी का भी दिमाग खोल सकता है. किसी फिल्म को हिट होने के लिए बड़े बजट की जरूरत नहीं होती बल्कि उसकी दमदार कहानी उसे दर्शकों की पसंद बना देती है.

24 घंटों के अंदर ही धमाका

नितिन की फिल्म ‘रॉबिनहुड’ के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ और फिल्म ने ओटीटी पर आते ही धमाका कर दिया. फिल्म की किस्मत रातों-रात बदल गई और महज 24 घंटों के अंदर ही ये फिल्म भारत सहित कई देशों में नंबर 1 पर ट्रेंड करने लगी थी. इतना ही नहीं बल्कि फिल्म को देखने के बाद लोगों ने ये भी कहा कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप कैसे हो सकती है?

विज्ञापन

नितिन और श्रीलीला की केमिस्ट्री

फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें बेहद गजब का ट्विस्ट है. जी हां, फिल्म में चोरों का राजा और उसका ‘यूनिक’ तर्क ‘रॉबिनहुड’ की कहानी नितिन के इर्द-गिर्द घूमती है. इसका सस्पेंस इतना तगड़ा है कि किसी के भी दिमाग के पेंच खुल जाएंगे और फिल्म को देखने के बाद हर कोई यही कहेगा कि ये तो मास्टरपीस है. इस फिल्म में नितिन और श्रीलीला की केमिस्ट्री को भी लोगों ने बेहद पसंद किया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ