Tara Sutaria, AP Dhillon: इन दिनों सोशल मीडिया पर तारा सुतारिया का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो की वजह से तारा सुतारिया को जमकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. हालांकि, अब तारा सुतारिया ने इस ट्रोलिंग पर चुप्पी तोड़ी है और अपना रिएक्शन दिया है. आइए जानते हैं कि तारा ने इस पर क्या कहा है?
एपी ढिल्लों का मुंबई कॉन्सर्ट
दरअसल, तारा सुतारिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एपी ढिल्लों के मुंबई कॉन्सर्ट का एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में तारा स्टेज पर सिंगर को ज्वॉइन करती नजर आ रही हैं. वीडियो को शेयर करते हुए तारा ने इसके कैप्शन में लिखा है कि पूरे जोश और गर्व के साथ हम सब साथ हैं, एपी ढिल्लों, मेरे फेवरेट… क्या शानदार रात थी?
क्या बोलीं तारा?
तारा ने अपने कैप्शन में आगे लिखा कि मुंबई हमारे गाने को इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद और उम्मीद है कि हम साथ में और भी म्यूजिक और यादें बनाएंगे. गलत नरेटिव, चालाकी भरी एडिटिंग और पेड पीआर कैंपेन हमें हिला नहीं सकते. आखिर में प्यार और सच की ही जीत होती है. इसलिए धमकियां देने वालों का ही मजाक उड़ता है.
क्या बोले वीर?
इतना ही नहीं बल्कि तारा के इस वीडियो पर वीर ने भी कमेंट कर अपना रिएक्शन दिया है. वीर ने अपने कैप्शन में लिखा कि इतना ही नहीं, मेरे रिएक्शन का जो वीडियो बनाया गया था, वो किसी और गाने के दौरान का था और वो भी ‘थोड़ी सी दारू’ गाने के दौरान का नहीं, जोकर.
यूजर्स ने भी किया रिएक्ट
इसके अलावा वीर ने एक और कमेंट किया है, जिसमें उन्होंने तारा की जमकर तारीफ की है. वीर ने लिखा कि अनरीयल और दिल और फायर इमोजी भी शेयर की है. इसके अलावा तारा के इस वीडियो पर लोगों ने जमकर अपना-अपना रिएक्शन दिया है और ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
तारा को किया गया ट्रोल
गौरतलब है कि एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट से एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें तारा और एपी स्टेज पर नजर आ रहे थे. इस दौरान दोनों हग करते हैं और ये वीडियो वायरल हो जाता है, जिसको लेकर तारा को ट्रोल किया गया क्योंकि इस दौरान वीर भी तारा के साथ इवेंट में गए थे.
यह भी पढ़ें- साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस Nandini CM ने किया सुसाइड, पेरेंट्स पर लगाया आरोप
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
22 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
1 day ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
1 day agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
2 days agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
2 days agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
2 days ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
2 days agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
2 days agoशिल्पा शेट्टी से बादशाह तक, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे ये सितारे
2 days agoमीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines