Madhuri Dixit: बॉलीवुड की ‘धक-धक गर्ल’ यानी माधुरी दीक्षित का फैनबेस आज भी बेहद तगड़ा है. आज भी एक्ट्रेस के ना जाने कितने दीवाने हैं. माधुरी दीक्षित के पीछे लोग दीवानों की तरह घूमते थे. बॉलीवुड में स्टार्स की पर्सनल लाइफ को लेकर कई तरह की चर्चाएं सुनने को मिलती हैं. माधुरी दीक्षित ने डॉ. श्रीराम नेने से शादी की है, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब ये सुनने में आया था कि धक-धक गर्ल ने सिंगर सुरेश वाडकर के पास शादी के लिए रिश्ता भेजा था. आइए जानते हैं कि क्या ये बात सच है या फिर अफवाह?
सुरेश ने किया खुलासा
दरअसल, सुरेश वाडकर ने इस तरह की किसी भी अफवाह को खारिज किया है. द लल्लनटॉप पर बातचीत के दौरान सुरेश ने इसका खुलासा किया है. इस दौरान जब उनसे माधुरी संग रिश्ते को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने इस अफवाह के फैलने की वजह अपनी पत्नी पद्मा वाडकर और बेटी के सामने बताई.
वो मेरी अच्छी दोस्त है- सुरेश
इस दौरान उन्होंने कहा कि हे भगवान! माधुरी तो मुझे किसी दिन ना… वैसे तो मेरे नकली बाल लगे हुए हैं, लेकिन जब वो मुझे कभी मिलेगी, तो नकली के साथ-साथ असली भी खींचकर निकाल देगी. वो मेरी बहुत अच्छी दोस्त है, कलीग है और मैं मुझे वो बहुत पसंद भी है. मैं ये बात अपनी पत्नी के सामने बोल रहा हूं, लेकिन उसे भी मेरे दिल की बात मालूम है.
क्या बोले सुरेश?
इसके बाद सुरेश से इस अफवाह के फैलने की वजह पूछी गई, तो उन्होंने कहा कि ये शैतानी अर्चना पूरन सिंह की है, वो भी मेरी बहन है और बहुत प्यार करती है. उन्होंने ये बात पता नहीं कहां से सुनकर इसे पब्लिकली बोल दिया था. टीवी पर उस वक्त से मेरे जितने भी इंटरव्यू होते हैं उसमें ये सवाल होता है और मुझे हमेशा ये डर लगा रहता है कि किसी दिन माधुरी मुझे मारेगी. इसके आगे सुरेश ने बताया कि इस बारे में कभी माधुरी से भी कोई बात नहीं हुई.
यह भी पढ़ें- Dhurandhar का वो एक्टर, जो कभी हुआ करता था टीचर, वाइफ से ऐसे हुई थी पहली मुलाकात
संबंधित खबरें
'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
10 hrs ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
12 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
13 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
14 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
15 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
16 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
1 day agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
1 day agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 day ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines