सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ 2026 की बहुचर्चित फिल्मों में से एक है. मूवी को 23 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया. इसकी रिलीज को तीन दिन का वक्त हो चुका है. ऐसे में तीसरे दिन यानी कि रविवार को फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी, जहां पर खास मोमेंट देखने के लिए मिला. सनी को सपोर्ट करने के लिए बहनें ईशा देओल और अहाना देओल पहुंची थीं. धर्मेंद्र के निधन के बाद उन्हें पहली बार साथ में देखा गया है.
सनी देओल का ‘बॉर्डर 2’ की स्पेशल स्क्रीनिंग से वीडियो भी सामने आया है, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि ईशा और अहाना के साथ सनी देओल को पोज देते हुए देखा जा सकता है. इस दौरान दोनों बहनों के साथ उनकी कमाल की बॉन्डिंग देखने के लिए मिली. धर्मेंद्र के निधन के बाद तीनों भाई-बहनों की ये पहली पब्लिक अपीयरेंस है.
यह भी पढ़ें: ‘बॉलीवुड इज बैक…’, ‘बॉर्डर 2’ और ‘धुरंधर’ की सक्सेस के बीच आया करण जौहर का रिएक्शन
धर्मेंद्र की मौत के बाद थी अनबन की खबरें
धर्मेंद्र की मौत 24 नवंबर, 2025 को हुई थी. उनके निधन के बाद देओल परिवार जल्दबाजी में उनका अंतिम संस्कार कर दिया था, जिसमें केवल परिवार के लोग ही शामिल हो पाए थे. हेमा मालिनी बेटी ईशा के साथ सीधे श्मशान घाट पहुंचे थे. बाद में सनी देओल और हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र की प्रेयर मीट अलग-अलग ऑर्गेनाइज की थी. सनी द्वारा ऑर्गेनाइज की गई प्रेयर मीट में हेमा मालिनी के परिवार से कोई नहीं पहुंचा था, जिसके बाद इसे लेकर खबरें रही थीं कि धर्मेंद्र की मौत के बाद दोनों परिवार में रिश्ते बिगड़ गए.
देओल फैमिली से अनबन पर हेमा मालिनी का रिएक्शन
देओल फैमिली से अनबन की खबरों पर हेमा मालिनी का रिएक्शन भी सामने आया था. उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में बताया था कि ये उनके घर का पर्सनल मामला है और वो एक-दूसरे से बात करते हैं. हेमा ने बताया था कि उन्होंने प्रेयर मीट अलग इसलिए रखी थी क्योंकि उनके ग्रुप के लोग अलग हैं. एक दिल्ली में इसलिए रखी गई क्योंकि उनका मानना है कि वो पॉलिटिक्स में हैं तो वहां पर भी जरूरी था. हेमा मालिनी का था कि वो मथुरा से सांसद हैं और वहां के लोग धर्मेंद्र के फैन हैं इसलिए वहां भी प्रेयर मीट रखी थी. उन्होंने जो किया उससे वो खुश हैं.
यह भी पढ़ें: Laughter Chef Season 3 Winner: इस टीम ने मारी बाजी, मिली लॉफ्टर शेफ सीजन 3 की चमचमाती ट्रॉफी
इतना ही नहीं, हेमा मालिनी ने आगे लोगों की चिंता पर बात करते हुए कहा था कि सब अच्छे से हो रहा है तो किसी को इस बात की चिंता करने की जरूरत नहीं है कि ये 2 अलग परिवार है, पता नहीं क्या होगा. एक्ट्रेस ने कहा था कि किसी को इतनी चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि वो एकदम अच्छे हैं.
ईशा देओल ने रखी थी ‘गदर 2’ की स्क्रीनिंग
यही नहीं, इसके पहले ईशा देओल ने सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी. इस फिल्म को 2023 में रिलीज किया गया था. उस समय ईशा ही नहीं बल्कि हेमा मालिनी ने भी सनी की तारीफ की थी. वो भी इस फिल्म को देखने के लिए थिएटर में पहुंची थीं.
‘बॉर्डर 2’ की कमाई
इसके साथ ही अगर सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की कमाई के बारे में बात की जाए तो फिल्म की रिलीज को तीन दिनों का वक्त हो गया है और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास ही रच दिया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ने पहले वीकेंड पर 121 करोड़ का बिजनेस किया है. जबकि इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 158.5 करोड़ का हो चुका है. इस फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है. इसमें सनी देओल के साथ वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ भी लीड रोल में हैं.
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
6 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
10 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
12 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
12 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
1 day agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
1 day ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
1 day ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
1 day ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines