दिल्ली की मंडोली जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर की चिट्ठी एक बार फिर से हेडलाइन्स में है. वह अक्सर जैकलिन फर्नांडिस के लिए कोई ना कोई लैटर लिखता है, जिसके बाद वो चर्चा में आ जाती है. ऐसे में अब उसने वैलेंटाइन डे के मौके पर अभिनेत्री के लिए लंबा चौड़ा लैटर लिखा है, जिसमें उसने अपने दिल की बात लिखी साथ ही एयरबस H-सीरीज हेलीकॉप्टर गिफ्ट करने का दावा भी किया है. चलिए बताते हैं सुकेश ने एक्ट्रेस के लिए और क्या लिखा है.
सुकेश चंद्रशेखर ने अपने लैटर में पहले तो जैकलिन को ‘माई बेबी बोम्मा’ ‘वावा’, ‘एंजेल’ और ‘जैकी’ जैसे शब्दों से संबोधित करता है. लैटर में लिखा कि जेल की दीवारें भले ही उसे अलग कर रखी हों लेकिन उसका दिल और हर धड़कन सिर्फ जैकलिन का ही नाम लेती हैं. इतना ही नहीं, पत्र में उसने अपनी प्रेम कहानी की तुलना रोमियो और जूलियट, हीर-रांझा, लैला-मजनू और एंटनी क्लियोपेट्रा से भी की.
यह भी पढ़ें: ‘बर्बाद हो गई जिंदगी…’, वड़ा पाव गर्ल का बुरा हाल, कैमरे के सामने चीख रहीं चंद्रिका, यूजर्स ने दे दिया ये टैग
सब कुछ ठीक होने का दिया आश्वासन
सुकेश अपने लैटर में आगे परेशानियों और तनाव को लेकर लिखा कि कानूनी परेशानियों, शर्मिंदगी और तनाव के लिए वो जिम्मेदार है. पत्र में महाठग ने एक्ट्रेस को आश्वासन देते हुए लिखा कि अब ये तूफान जल्द ही खत्म होने वाला है और जल्द ही सब कुछ ठीक होने वाला है.
लग्जरी एयरबस गिफ्ट का किया दावा
इसी लैटर में सुकैश ने जैकलिन को लग्जरी एयरबस गिफ्ट करने का दावा भी किया है. उसने पत्र में लिखा कि वह जैकलिन को कस्टम इंटीरियर वाला एयरबस हेलीकॉप्टर, बाहर-भीतर ‘JF’ इनीशियल्स, उसके जेट और यॉट से मैचिंग पेंट जॉब तोहफे में दे रहा है. उसने लैटर में ये भी जोर दिया है कि उसने ये मेहनत की कमाई से खरीदकर उन्हें गिफ्ट किया. उसने दावा किया कि इसका अपराध से कोई ताल्लुक नहीं. यही नहीं, उसने लैटर में ये भी एक्सेप्ट किया कि कानूनी मामलों की वजह से जैकलीन शायद इसे तुरंत इस्तेमाल ना कर सकें.
यह भी पढ़ें: Urvashi Rautela की जिंदगी में नए प्यार की एंट्री, ऋषभ पंत को भुला करोड़पति सिंगर पर हारीं दिल?
लैटर पहला मौका नहीं
गौरतलब है कि सुकेश चंद्रशेखर ने कोई पहली बार जैकलिन फर्नांडिस को लैटर नहीं लिखा है. इसके पहले भी वो उन्हें कई मौकों पर लैटर और गिफ्ट देने का दावा कर चुका है. सुकेश अक्सर एक्ट्रेस के लिए वैलेंटाइन, क्रिसमस, नवरात्रि और जैकलीन के जन्मदिन पर ऐसी चिट्ठियां लिख चुका है. वह पहले भी प्राइवेट जेट, वाइनयार्ड, पेंटहाउस, लक्जरी कारें जैसे महंगे और कीमती तोहफे देने का दावा कर चुका है.
सुकेश से कोई रिश्ता नहीं- जैकलिन
गौरतलब है कि सुकेश जब विवादों में आया और मनी लॉन्ड्रिंग के केस का खुलासा हुआ तो बाद में जैकलिन का नाम भी इसमें सामने आ रहा था लेकिन एक्ट्रेस ने इससे साफ इनकार किया और सुकेश से कोई रोमांटिक रिश्ता ना होने का दावा भी किया. वहीं, महंगे गिफ्ट्स या उसकी सोर्सिगं के बारे में भी उन्होंने खुद को अनजान बताया. बता दें कि सुकेश 200 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग और ठगी मामले में दिल्ली की मंडोली जेल में बंद है. इस मामले में कई फिल्मी हस्तियों के नाम सामने आए थे.
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
2 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
4 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
6 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
8 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
9 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines