South-Bollywood New Onscreen Pairs: बॉलीवुड और साउथ की जोड़ियों को देखने के लिए दर्शक और फैंस बेकरार रहते हैं. आने वाले समय में एक-दो नहीं बल्कि बॉलीवुड और साउथ की नई जोड़ियां पर्दे पर गदर मचाने वाली हैं, जिन्हें देखने के लिए हर कोई एक्साइटेड नजर आ रहा है. आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन-कौन से स्टार्स होंगे, जो पर्दे पर बतौर कपल नजर आने वाले हैं?
बॉलीवुड-साउथ के हीरो-हीरोइनों की नई जोड़ियां
यश-कियारा आडवाणी
साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ को लेकर हर कोई एक्साइटेड है. इस फिल्म में यश, बॉलीवुड हसीना कियारा आडवाणी के साथ नजर आने वाले हैं. ये एक नई जोड़ी है, जो पर्दे पर देखने को मिलेगी. फिल्म की रिलीज की बात करें तो बताया जा रहा है कि ये फिल्म 14 अगस्त को रिलीज हो सकती हैं. हालांकि, इसके पहले ये 2 बार पोस्टपोन हो चुकी है.
प्रभास-तृप्ति डिमरी
इसके अलावा प्रभास और तृप्ति डिमरी भी पहली बार पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं. फिल्म ‘स्पिरिट’ में दोनों को एक साथ पर्दे पर देखा जा सकेगा. डायरेक्टर संदीप वांगा रेड्डी की ये फिल्म 5 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है.
जाह्नवी कपूर-राम चरण
साथ ही जाह्नवी कपूर और राम चरण भी पहली बार स्क्रीन शेयर करने वाले हैं. दोनों को डायरेक्टर बुची बाबू सना की फिल्म ‘पेड्डी’ में साथ देखा जा सकेगा. बता दें कि ये मूवी 4 जून को रिलीज हो रही हैं. इन दिनों दोनों ही स्टार अपनी फिल्म का जबरदस्त प्रमोशन कर रहे हैं.
राजकुमार राव-कीर्ति सुरेश
कीर्ति सुरेश और राजकुमार राव भी एक साथ पर्दे पर नजर आने वाले हैं. दोनों स्टार्स को फिल्म ‘रफ्तार’ में देखा जा सकेगा. बता दें कि इस फिल्म को राजकुमार की पत्नी पत्रलेखा प्रोड्यूस कर रही हैं और ये फिल्म 24 जुलाई को रिलीज होगी.
अल्लू अर्जुन-दीपिका पादुकोण
इसी के साथ अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण भी एक साथ एटली कुमार की फिल्म AA22xA6 में नजर आने वाले हैं. जानकारी है कि इस फिल्म में अर्जुन 3 किरदारों में नजर आएंगे और दीपिका एक्शन मोड में दिखेंगी.
सलमान खान-नयनतारा
इसके बाद नाम आता है सलमान खान और नयनतारा का. जी हां, दोनों स्टार्स पहली बार स्क्रीन शेयर करने वाले हैं. दोनों की जोड़ी को देखने के लिए फैंस बेकरार हैं. ये दोनों फिल्म SVC63 में नजर आने वाले हैं.इस फिल्म के डायरेक्टर वम्शी पेदीपल्ली हैं और ये फिल्म 2027 की ईद के मौके पर रिलीज होगी.
यह भी पढ़ें- 1 घंटा 52 मिनट की वो फिल्म, जिसमें दिखेगी दर्द और बदले की कहानी, नहीं देखी तो कहां देखें?
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
2 days agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
2 days ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
2 days ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
2 days agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
3 days ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
3 days agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines