Soundarya: हिंदी सिनेमा से लेकर साउथ की हीरोइनें ऐसी हैं, जिन्होंने अपने काम से इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है. आज हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा और हेमा जैसी हसीनाओं को टक्कर दी. अब आप भी सोच रहे होंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं, तो आइए जानते हैं इनके बारे में…
एक्ट्रेस सौंदर्या
दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि एक्ट्रेस सौंदर्या हैं. अभिनेत्री सौंदर्या ने फिल्म ‘सूर्यवंशम’ में अमिताभ बच्चन की वाइफ का किरदार निभाया था. इस फिल्म को लोगों को बेहद प्यार मिला था और ये टीवी पर सबसे ज्यादा देखी गई थी. अभिनेत्री सौंदर्या की खूबसूरती के लोग दीवाने थे और उनकी हर किसी ने तारीफ की थी.
कन्नड़, तमिल, हिंदी और मलयालम फिल्मों में किया काम
अभिनेत्री सौंदर्या ने कन्नड़, तमिल, हिंदी और मलयालम फिल्मों में खूब काम किया था. अपनी खूबसूरती और काम के लिए लोग उन्हें जानते थे, लेकिन वो कहते हैं ना कि जिसकी किस्मत में जो लिखा होता है, वही होता है. एक दर्दनाक हादसे में अभिनेत्री की जान चली गई थी और हर कोई इस खबर से सन्न रह गया था.
17 अप्रैल को हुआ था हादसा
साल 2004 में 17 अप्रैल का दिन था जब एक्ट्रेस का एक्सीडेंट हो गया था. उस दौरान अभिनेत्री एक बीजेपी में शामिल हुई थीं और रैली के लिए प्राइवेट प्लेन से करीमनगर (तेलंगाना) जा रही थीं, लेकिन बीच में ही एक्ट्रेस का प्लेन क्रैश हो गया और इस हादसे में उनकी जान चली गई. इस दौरान सौंदर्या सात महीने की प्रेग्नेंट भी थी और इस हादसे में उनके साथ-साथ उनके भाई और दो लोगों की मौत हो गई थी.
देशभर में मिली थी पॉपुलैरिटी
फिल्म ‘सूर्यवंशम’ बॉक्स ऑफिस पर तो कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी, लेकिन ये फिल्म घर-घर में हिट हुई थी. यही वो फिल्म है, जिससे सौंदर्या को देशभर में पॉपुलैरिटी मिली थी. इतना ही नहीं बल्कि साल 2024 में फिल्म ने अपनी रिलीज के 25 साल भी पूरे कर लिए हैं.
यह भी पढ़ें- Rashmika Mandanna की वो फिल्म, जो करीब 1 महीने पहले OTT पर हुई थी रिलीज, अब भी 5वें नंबर पर कर रही ट्रेंड
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
9 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
14 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
15 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
2 days ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
2 days agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
2 days agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
3 days agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
3 days ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
3 days ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines