Rashmika Mandanna की वो फिल्म, जो करीब 1 महीने पहले OTT पर हुई थी रिलीज, अब भी 5वें नंबर पर कर रही ट्रेंड

Rashmika Mandanna Film Trending on OTT: पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की एक फिल्म करीब एक महीने पहले ओटीटी पर रिलीज हुई थी, जो अभी भी ट्रेंड कर रही है. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में…

Thamma

Thamma. image credit- social media

Rashmika Mandanna Film Trending on OTT: पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की फिल्में फैंस को बेहद पसंद आती हैं. एक्ट्रेस की फिल्मों का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है. इस बीच हम आपको रश्मिका मंदाना की एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो करीब एक महीने पहले ओटीटी पर रिलीज हुई थी, लेकिन अभी तक भी ट्रेंड कर रही है. अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर ये कौन-सी फिल्म है? तो आइए जानते हैं इसके बारे में…

विज्ञापन

रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘थामा’

दरअसल, हम जिस फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘थामा’ है. फिल्म ‘थामा’ में रश्मिका मंदाना के अलावा आयुष्मान खुराना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी बेहद अहम किरदार में नजर आ रहे हैं. इस फिल्म को प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया था.

विज्ञापन

कब ओटीटी पर हुई थी रिलीज?

फिल्म ‘थामा’ की ओटीटी रिलीज की बात करें तो इस फिल्म को 16 दिसंबर 2025 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था. ये फिल्म तबसे ही ओटीटी पर अपनी पकड़ बनाए हुए है और फिल्म की रिलीज को लगभग एक महीना होने जा रहा है, लेकिन ये अभी भी प्राइम वीडियो पर पांचवें नंबर पर ट्रेंड कर रही है.

एक महीने बाद भी कर रही ट्रेंड

फिल्म को ओटीटी पर लोगों को बेहद प्यार मिल रहा है और यही वजह है कि ये करीब एक महीने बाद भी ट्रेंड में है. वहीं, अगर इस फिल्म की थिएटर रिलीज की बात करें तो इस फिल्म को 21 अक्टूबर 2025 को थिएटर में रिलीज किया गया था. वहीं, अगर फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी.

विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी फिल्म

फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म ने दुनियाभर में 170 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था. इसके अलावा भारत में भी फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया था. फिल्म के बजट की बात करें तो इसका बजट करीब 145 करोड़ रुपये था. ये फिल्म एक शानदार हिट फिल्म रही थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ