Sachin Tendulkar के बाद Sonu Sood हुए डीपफेक का शिकार, वीडियो शेयर कर की खास अपील

Sonu Sood Deepfake Video Viral: सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर अपना एक डीपफेक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो की कहानी एक्टर की फिल्म से जुड़ी है।

sonu sood deep fake video

image credit-social media

Sonu Sood Deepfake Video Viral: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद  (Sonu Sood) किसी न वजह से सुर्खियों में रहते हैं। खबर है कि कई दिनों से ट्रेंड में चल रहे डीप फेक वीडियो (Deep Fake Video) का अब सोनू सूद भी शिकार हो गए हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना, कैटरीना कैफ के बाद क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर  का नाम डीप फेक वीडियो से जुड़ा था। इस बीच सोनू सूद (Sonu Sood) ने एक्स पर अपना एक एक डीप फेक वीडियो शेयर किया है और फैंस से सावधान रहने की अपील की है। सोनू सूद इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘फतेह’ की शूटिंग में बिजी हैं।

विज्ञापन

सोनू सूद ने किया सतर्क

विज्ञापन

वीडियो में सोनू सूद को ये कहते हुए सुना जा सकता है कि फिल्म ‘फतेह’ सच्ची घटनाओं पर आधारित है, जो फेक लोन की कहानी दर्शाती है। ये एक ऐसी घटना है, जहां कुछ लोग सोनू सूद बनकर एक्टर के परिवार और रिश्तेदारों से पैसे  लेने की कोशिश कर रहे थे।सोनू सूद ने एक्स पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, कई मासूम ऐसे अपराध का शिकार हो जाते हैं, एक्टर आगे लिखते हैं, मेरा आप सबसे अनुरोध है कि अगर आपके पास ऐसी कॉल आएं तो प्लीज सतर्क हो जाएं। सोनू सूद ने इस वीडियो के जरिए फैंस से देश में चल कर रहे साइबर क्राइम को लेकर जागरूक किया है। फैंस भी उनके इस वीडियो पर लगातार कमेंट्स कर रहे हैं, एक ने लिखा, ग्रेट मैन, दूसरे यूजर ने लिखा, सोनू सूद रियल आइडल।

विज्ञापन

सच्ची घटना पर है सोनू सूद की अगली फिल्म

विज्ञापन

सोनू सूद (Sonu Sood) की फिल्म ‘फतेह’ की अगर बात करें तो इसमें सोनू सूद रियल एक्शन सीक्वेंस करते नजर आएंगे। उनके साथ इस फिल्म में हॉलीवुड के एक्टर और स्टंटमैन ली विटकर भी हैं, एक्टर ने सोशल मीडिया पर इससे पहले ली विटकर के साथ फोटो शेयर की थी, सोनू सूद का ये दमदार अंदाज फैंस को बहुत पसंद आया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ