बॉलीवुड के प्लेबैक सिंगर सोनू निगम को उनकी गायिकी के लिए जाना जाता है. वह किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं. उन्हें उनकी गायिकी ही नहीं बल्कि बेबाकी के लिए भी काफी पसंद किया जाता है. ऐसे में अब वो एक बार फिर से चर्चा में हैं. सोशल मीडिया पर लोग उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं. दरअसल, इसकी वजह उनकी इंसानियत है. उन्होंने अपना लाइव कॉन्सर्ट छोड़कर 30 हजार लोगों की भीड़ के बीच बच्चे को पैरेंट्स से मिलवाया.
सोनू निगम बीते दिन कर्नाटक के हुबली में लाइव शो कर रहे थे. उनकी जादुई आवाज और उनके गानों का लुत्फ उठाने करीब 30,000 लोग वहां पहुंचे थे. मगर लोगों की भारी भीड़ में एक मासूम बच्चा अपने परिवार से बिछड़ गया था. लोगों की भीड़ में घरवालों से बिछड़कर बच्चा काफी डर गया था और वह काफी घबराया हुआ था.
यह भी पढ़ें: राजपाल यादव के सपोर्ट में उतरे एक्टर सोनू सूद, कहा- ‘इंडस्ट्री के सभी लोग…’
सोनू निगम ने बच्चे को पैरेंट्स से मिलवाया
ऑर्गेनाइजर्स को जब बच्चे के परिवार से बिछड़ने के बारे में पता चला तो वो उसे स्टेज पर ले आए थे. लेकिन सोनू निगम ने अपने खास अंदाज में बच्चे के डर को मिनटों में दूर कर दिया. उन्होंने स्टेज पर बच्चे का हाथ पकड़ा और मस्तीभरे अंदाज में गाना गाया. सिंगर ने बच्चे को बातचीत करके शांत किया. स्टेज से बच्चे के परिवार को ढूंढकर उसे सुरक्षित उनके पास पहुंचाकर हर किसी का दिल जीत लिया. सोनू निगम ने गाया,”पापा-मम्मी इसको ले जाओ…”.
सोनू निगम का वीडियो हो रहा वायरल
सोनू निगम का इस इवेंट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि वो अपना गाना छोड़कर बच्चे के लिए गाना गाते हैं. वो स्टेज पर गाना गाते हैं, ‘श्री साई (बच्चे का नाम) आ जाओ, मम्मी पापा इसको ले जाओ, जल्दी आके इसको ले जाओ. इसके पापा-मम्मी खो गए हैं, जल्दी आकर इसको ले जाओ.’ सिंगर इस दौरान स्टेज पर मार्च भी पास करते हुए नजर आए. बच्चे के साथ उनकी मस्ती ऑडियंस को काफी पसंद आ रही है. बच्चा बताता है कि उसके साथ पैरेंट्स नहीं आए हैं बल्कि चाचू आए हैं. सिंगर उसको उसके चाचू से मिलवाते है.
यह भी पढ़ें: Govinda का बड़ा खुलासा, घर में घुस आए थे 22-23 अनजान लोग, एक्टर को निकालनी पड़ी थी लाइसेंसी बंदूक
सोनू निगम ने पहले किया कंफर्म
इतना ही नहीं, सोनू निगम की खास बात ये भी रही कि उन्होंने चाचू को सौंपने से पहले कंफर्म किया कि वो शख्स वाकई में बच्चे का फैमिली मेंबर है. अब उनका ये जेस्चर फैंस को काफी पसंद आ रहा है और दर्शकों का दिल जीत रहे हैं. उनके इस नेक काम की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं.
सोनू निगम ने खुद शेयर किया वीडियो
वहीं, सोनू निगम ने इस खोए हुए बच्चे का वीडियो खुद शेयर किया और उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा कि 30 हजार लोगों की भीड़ में खोने के बाद श्री साई काफी डर गया था और घबरा रहा था. लेकिन उनसे मिलने के बाद उस बच्चे को डर नहीं लग रहा था. इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट बॉक्स में तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.
संबंधित खबरें
किसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
1 hr agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
2 hrs agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
3 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
6 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
15 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
20 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
23 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
1 day agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
1 day ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines