हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Sonu Nigam ने सर्जरी करवाते हुए गाया गाना, शेयर किया वीडियो, फैन हुए फैंस

Sonu Nigam: सोनू निगम ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो सर्जरी करवाते हुए गाना गा रहे हैं. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है ये पूरा किस्सा…

विज्ञापन
Sonu Nigam. image credit- social media

Sonu Nigam: सोनू निगम का अपना तगड़ा फैनबेस है. सोनू की आवाज के लोग बेहद दिवाने हैं. हालांकि, इस वक्त सोनू अस्पताल में हैं और उनकी सर्जरी हुई है. इस बीच अब सिंगर ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो सर्जरी के दौरान गाना गाते नजर आ रहे हैं. ये वीडियो देखने के बाद जहां हर कोई सोनू के जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहा है, तो वहीं हर कोई उनके इस वीडियो का फैन भी हो गया है.

सोनू निगम ने शेयर किया वीडियो

दरअसल, सोनू निगम ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में सोनू अस्पताल के सर्जरी टेबल पर लेटे हुए हैं और डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं. इस दौरान सिंगर 70 साल पुराना गाना सुहानी रात ढल चुकी गाते हुए नजर आ रहे हैं. यह गाना 1949 में आई फिल्म दुलारी का है, जिसमें मधुबाला लीड रोल में थी. वहीं, मोहम्मद रफी ने गाने को अपनी आवाज दी थी.

सोनू ने लिखा कैप्शन

इस वीडियो को शेयर करते हुए सोनू ने कैप्शन भी लिखा है. सोनू लिखते हैं कि मेरी सर्जरी के दौरान प्यारे डॉक्टर निलेश सतभाई और उनकी प्यारी टीम के लिए एक अचानक किया गया परफॉर्मेंस. दर्द के बीच गाना… म्यूजिक की खुशी. वहीं, अब इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स भी इस पर अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं और सोनू की तारीफ कर रहे हैं.

विज्ञापन

फैंस ने की दुआ

इसके अलावा हर कोई सिंगर के जल्दी रिकवर होने की भी दुआ कर रहे हैं. एक यूजर ने सोनू के वीडियो को देखने के बाद लिखा कि आप जल्दी ठीक हो जाओ. दूसरे यूजर ने कहा कि जल्दी रिकवर करो, सर. एक और यूजर ने लिखा कि आपकी आवाज बहुत प्यारी है, जल्दी से ठीक हो जाइए. इस तरह लोगों ने वीडियो पर कमेंट्स किए हैं.

सोनू निगम का गाना

साथ ही सोनू निगम का हाल ही में नया गाना चर्चा में है और ये हिंदी हरियाणवी सॉन्ग चुन्नी है, जिसे यूट्यूब पर खूब प्यार मिल रहा है. फैंस इस गाने की जमकर तारीफ कर रहे हैं. बता दें कि सोनू निगम एक बेहद पॉपुलर नाम है और उनका अपना एक अलग फैनबेस है, जो हमेशा उनके लिए खड़ा नजर आता है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- क्या कॉपी है Toxic का ट्रेलर? यूजर्स ने उठाए सवाल, इंटरनेट पर मचा बवाल

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola