क्या कॉपी है Toxic का ट्रेलर? यूजर्स ने उठाए सवाल, इंटरनेट पर मचा बवाल

Toxic Trailer: सुपरस्टार यश की मच-अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का ट्रेलर रिलीज लोगों ने कॉपी बता दिया है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है ये चर्चा?

Toxic

Toxic. image credit- social media

Toxic Trailer: सुपरस्टार यश की मच-अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का ट्रेलर रिलीज होते ही बवाल मच गया है. एक तरफ जहां फिल्म के ट्रेलर को लोगों का प्यार मिल रहा है, तो दूसरी ओर लोगों ने इसे ‘कॉपी’ बता दिया. अब सवाल ये है कि क्या सच में फिल्म ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर कॉपी है? आइए जानते हैं कि इसको लेकर लोगों का क्या कहना है?

विज्ञापन

‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर कॉपी?

दरअसल, बीती शाम यानी 8 अगस्त को यश की मच-अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का ट्रेलर रिलीज किया गया. फिल्म के ट्रेलर का हर किसी को बेसब्री से इंतजार था. इस बीच लोगों ने ट्रेलर देखते ही इसे कॉपी बता दिया. एक यूजर ने ट्रेलर देखने के बाद लिखा कि बैड डबिंग. दूसरे यूजर ने कहा कि छपरियों की फिल्म.

विज्ञापन

क्या बोले यूजर्स?

इसके अलावा एक अन्य यूजर ने कहा कि ट्रेलर की कुछ चीजें कॉपी लग रही हैं. एक और यूजर ने कहा कि कियारा का सीन cringe हैं. एक अन्य ने कहा कि मुझे ऐसा लग रहा है कि 2-3 फिल्मों के ट्रेलर एक साथ देख रहा हूं. एक ने कहा कि ये क्या था? इस तरह लोगों ने इस पर अपना-अपना रिएक्शन दिया है.

कब रिलीज होगी फिल्म?

फिल्म ‘टॉक्सिक’ के ट्रेलर को लोगों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है. ऐसे में अब ये देखने वाली बात होगी कि फिल्म को रिलीज के बाद लोगों का कैसा रिएक्शन मिलेगा. हालांकि, इसका पता फिल्म की रिलीज के बाद ही लगेगा. फिल्म की रिलीज की बात करें तो इस फिल्म को 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है.

विज्ञापन

‘बंटवारा 1947’ और ‘आवारापन 2’

गौरतलब है कि फिल्म ‘टॉक्सिक’ की रिलीज साल की शुरुआत में होनी थी, लेकिन इसे पोस्टपोन कर दिया गया. हालांकि, फिल्म ‘टॉक्सिक’ के लिए बॉक्स ऑफिस का रास्ता अभी भी बिल्कुल साफ नहीं है क्योंकि 14 अगस्त को टिकट खिड़की पर सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ और इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ रिलीज हो रही है. इन दोनों फिल्मों को रहते फिल्म ‘टॉक्सिक’ की ओपनिंग कैसी होगी ये देखने वाली बात होगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ