X Crashed Because Of Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ अभी बॉक्स ऑफिस पर आई भी नहीं है, लेकिन हर तरफ इस फिल्म की चर्चा हो रही है. आज 18 मार्च को फिल्म का पेड प्रीव्यू था, जिसका क्रेज साफ देखने को मिला. इतना ही नहीं बल्कि अब सुनने में आ रहा है कि फिल्म ‘धुरंधर 2’ की रिलीज के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स क्रैश हो गया है.
क्रैश हुआ X
दरअसल, जैसे ही सोशल मीडिया पर फिल्म ‘धुरंधर 2’ के स्पॉइल आने शुरू हुए, वैसे ही फोटोज और वीडियो वायरल हो गए. वहीं, जानकारी मिली है कि X के साथ एक इंटरव्यू लाइव होने के कुछ ही समय बाद एक्स प्लेटफॉर्म अमेरिका में बुरी तरह से ठप हो गया. Downdetector.com के अनुसार, पूर्वी समयानुसार सुबह 11:05 बजे (भारतीय समयानुसार रात 8:35 बजे) तक 14,000 से ज्यादा यूजर्स ने X के क्रैश होने की शिकायत की.
यूजर्स ने दिए रिएक्शन
जैसे ही ये खबर आई कि X (पूर्व में ट्विटर) डाउन हो गया है, तो एक यूजर ने ट्वीट किया कि X डाउन, धुरंधर 2 का असर. दूसरे यूजर ने लिखा कि लोगों ने ‘धुरंधर 2’ के स्पॉइलर शेयर करने की कोशिश की, लेकिन X डाउन हो गया, आदित्य धर साहब, कमाल की डिटेलिंग है. इसके अलावा कुछ अन्य लोगों ने X के क्रैश होने का कारण ‘धुरंधर 2’ की रिलीज को बताया है.
लोगों ने शेयर किए मीम्स
एक यूजर ने लिखा कि ‘धुरंधर 2’ की वजह से ट्विटर क्रैश हो गया. इसके अलावा अन्य लोगों ने मीम्स शेयर करते हुए कहा कि ‘धुरंधर 2’ दीवानगी को X भी नहीं झेल पा रहा है. इस तरह अब एक्स के डाउन होने पर लोगों ने रिएक्शन दिया है और इसके क्रैश होने की वजह भी ‘धुरंधर 2’ की रिलीज बता दिया है.
बॉक्स ऑफिस पर करेगी तगड़ी ओपनिंग
गौरतलब है कि आज 18 मार्च को रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ का पेड प्रीव्यू था, जिसमें इस फिल्म ने बवाल काटा है. फिल्म के रिव्यू की बात करें तो हर किसी ने इस फिल्म की तारीफ की है और इसे एक कमाल की मास्टरपीस फिल्म बताया है. अब देखने वाली बात होगी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ की ओपनिंग करेगी.
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
10 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
10 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
14 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
14 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
15 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
1 day agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
1 day ago'पिया के नाम की…', प्रियंका चोपड़ा ने रचाई करवा चौथ की मेहंदी
1 day agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines