Shraddha Kapoor Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अक्सर ही अपने पोस्ट को लेकर सुर्खियों में आ जाती हैं. अभिनेत्री इंस्टाग्राम पर खूब एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़े अपडेट्स शेयर करती रहती हैं. हाल ही में भी श्रद्धा कपूर ने एक पोस्ट शेयर किया है, जो इंटरनेट पर आते ही वायरल हो गया है. आइए जानते हैं कि श्रद्धा कपूर के इस पोस्ट में क्या है?
श्रद्धा कपूर ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने इसके कैप्शन में लिखा है कि छोटी-सी छुट्टी तो बनती है ना. श्रद्धा कपूर के इस पोस्ट में उन्होंने कई फोटोज शेयर किए हैं, जिनमें उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी भी नजर आ रहे हैं.
श्रद्धा कपूर किसके साथ बिता रही क्वालिटी टाइम?
इन फोटोज में श्रद्धा कपूर बेहद खुश और मस्ती के मूड़ में नजर आ रही हैं. श्रद्धा कपूर के इस पोस्ट पर फैंस और यूजर्स ने जमकर प्यार लुटाया है. इस पोस्ट में कई जगह उन्हें खाने का लुफ्त उठाते देखा गया है. इसके साथ ही एक तस्वीर में राहुल मोदी किताब पढ़ते हुए नजर आ रहे हैं, जिससे साफ है कि रूमर्ड कपल साथ में वेकेशन पर गया है. श्रद्धा अपने कथित बॉयफ्रेंड के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं.
2024 में शुरू हुई थी डेटिंग की अफवाहें
इसके अलावा अगर श्रद्धा और राहुल की डेटिंग की बात करें तो श्रद्धा और राहुल की डेटिंग की खबरें साल 2024 में शुरू हुई थीं. दरअसल, पहली बार दोनों को साथ में मुंबई में डिनर डेट पर देखा गया था और तब से लेकर अब तक ये रूमर्ड कपल कई जगह साथ दिखाई दे चुका है. हालांकि, दोनो में से किसी ने भी अपने कथित रिलेशन पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है.
कई बार दिखे साथ
इसके अलावा श्रद्धा और राहुल ने कई पब्लिक इवेंट्स में भी साथ ही शिरकत की है, लेकिन दोनों की तरफ से अब तक इस रिश्ते पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, जिससे फैंस को बेसब्री से इस रिश्ते के ऑफिशियल होने का इंतजार है. इसके अलावा अगर श्रद्धा कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा में है.
श्रद्धा कपूर का वर्कफ्रंट
जी हां, श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘ईठा’ को लेकर चर्चा में हैं. फैंस को इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है. इस फिल्म में उनके साथ रणदीप हुड्डा भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. इसके अलावा श्रद्धा ‘नागिन’ और ‘स्त्री-3’ में भी अभिनय करती नजर आने वाली हैं. देखने वाली बात होगी कि उनकी ये फिल्म टिकट खिड़की पर कैसा परफॉर्म करती है.
यह भी पढ़ें- क्या पोस्टपोन हुई The Paradise, नानी की फिल्म के मेकर्स ने अटकलों पर लगाया विराम
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
9 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
15 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
17 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
1 day agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
1 day agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
1 day ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
1 day agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
1 day agoशिल्पा शेट्टी से बादशाह तक, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे ये सितारे
1 day agoमीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines