हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Shraddha Kapoor ने क्या बढ़ा दी अपनी फीस? ‘ईथा’ के लिए ‘स्त्री 2’ से करीब 3 गुना ज्यादा कर रहीं चार्ज!

Shraddha Kapoor Fees: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को लेकर चर्चा हो रही है कि एक्ट्रेस ने अपनी फीस बढ़ा दी है. आइए जानते हैं कि आखिर श्रद्धा की फीस में कितनी बढ़ोतरी हुई है?

विज्ञापन
Shraddha Kapoor. image credit- social media

Shraddha Kapoor Fees: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अक्सर ही किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं. श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘ईथा’ को लेकर चर्चा में हैं. इस बीच अब सुनने में आया है कि एक्ट्रेस ने अपनी फीस बढ़ा दी है. आइए जानते हैं कि क्या सच में श्रद्धा कपूर ने अपनी फीस में बढ़ोतरी की है?

श्रद्धा कपूर ने बढ़ाई फीस

दरअसल, रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि श्रद्धा कपूर को ‘ईथा’ के लिए करीब 15 करोड़ रुपये की फीस मिली है. हालांकि, एक्ट्रेस की फीस को लेकर ये आंकड़ा आधिकारिक तौर पर एक्ट्रेस या फिल्म के मेकर्स ने कंफर्म नहीं किया है, लेकिन कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रद्धा ने ‘स्त्री 2’ के लिए करीब 5 करोड़ रुपये ही चार्ज किए थे.

फिल्म ‘ईथा’ के लिए एक्ट्रेस की फीस

अब अगर श्रद्धा कपूर सच में अपनी आने वाली फिल्म ‘ईथा’ के लिए कथित 15 करोड़ रुपये की फीस ले रही हैं, तो ये उनकी पिछली फीस की तुलना में करीब तीन गुना बैठती है, जो एक बड़ा उछाल है. गौरतलब है कि ‘स्त्री 2’ की सफलता के बाद श्रद्धा कपूर के करियर में बड़ा बदलाव हुआ है.

विज्ञापन

‘स्त्री 2’ की सफलता

श्रद्धा कपूर की ये फिल्म साल 2024 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म किया था. ‘स्त्री’ और ‘स्त्री 2’ से एक्ट्रेस की पॉपुलैरिटी और भी बढ़ गई है. इसलिए अब माना जा रहा है कि इस सफलता के बाद हो सकता है कि उन्होंने अपनी फीस बढ़ा दी हो, लेकिन उन्होंने इसको लेकर कोई कंफर्म जानकारी नहीं दी है.

विठाबाई नारायणगांवकर की लाइफ पर बेस्ड

वहीं, अगर श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘ईथा’ की बात करें तो ये मशहूर मराठी तमाशा कलाकार और लावणी परफॉर्मर विठाबाई नारायणगांवकर की जिंदगी पर आधारित बताई जा रही है. फिल्म का डायरेक्शन लक्ष्मण उतेकर ने किया है और श्रद्धा इस फिल्म में अपने अब तक के ग्लैमरस किरदारों से बिल्कुल अलग अवतार में नजर आने वाली हैं.

विज्ञापन

कब होगी रिलीज?

फिल्म की रिलीज की अगर बात करें तो श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘ईथा’ 4 दिसंबर 2026 को रिलीज की जाएगी. फिल्म का टीजर पहले ही रिलीज हो चुका है. टीजर में श्रद्धा के लुक और परफॉर्मेंस को लेकर भी खूब चर्चा हुई और उसके बाद फिल्म को लेकर लोगों में एक्साइटमेंट भी देखने को मिल रही है.

यह भी पढ़ें- Emraan Hashmi के पास है आलीशान घर और लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola