Sharat Saxena Health Update: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शरत सक्सेना रीढ़ की हड्डी की परेशानी से जूझ रहे हैं. बीते दिन अभिनेता ने इसकी जानकारी फैंस के साथ शेयर की थी, जिसके बाद हर कोई एक्टर के जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहा था. इस बीच अब शरत सक्सेना ने फैंस के साथ अपना हेल्थ अपडेट शेयर किया है. आइए जानते हैं कि अब शरत सक्सेना की हालत कैसी है?
शरत सक्सेना ने दिया अपडेट
दरअसल, शरत सक्सेना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी सेहत के बारे में अपडेट शेयर किया है. शरत ने जो पोस्ट शेयर किया है, उसमें उन्होंने कई फोटोज शेयर की हैं. पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा है कि छह घंटे की रीढ़ की हड्डी की सर्जरी पूरी हो गई. एक अच्छे इंसान को कोई रोक नहीं सकता.
एक्टर ने शेयर की फोटोज
वहीं, अगर इन फोटोज की बात करें तो पहले फोटो में शरत अस्पताल के बेड पर नजर आ रहे हैं और कैमरे की ओर देखते हुए मुस्कुरा रहे हैं. इस फोटो पर लिखा है कि सर्जरी पूरी हुई. दूसरे फोटो में शरत अपने परिवार वालों के साथ नजर आ रहे हैं और घर जा रहे हैं. तीसरे फोटो में छोटी सी पार्टी या सेलिब्रेशन की झलक है, जिस पर लिखा है कि आज पार्टी, कल जिम.
क्या बोले अभिनेता?
इसके अगले यानी चौथे फोटो में अस्पताल की एक और तस्वीर है, जिसमें एक्टर बेड पर हैं और उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा है कि अब और सूप नहीं. साथ ही पांचवें और आखिरी फोटो में शरत स्माइल करते हुए नजर आ रहे हैं और उन्होंने लिखा है कि अब और वॉकिंग स्टिक की जरूरत नहीं.
यूजर्स ने की ठीक होने की दुआ
शरत के इस पोस्ट को देखने के बाद यूजर्स ने भी इस पर जमकर कमेंट्स किए हैं. एक यूजर ने पोस्ट देखने के बाद इस पर कमेंट किया कि जल्दी ठीक हो जाओ सर. दूसरे यूजर ने लिखा कि भगवान करें, आप जल्दी ठीक हो. तीसरे यूजर ने कहा कि आप रॉकस्टार हैं और जल्दी ठीक हो जाओगे. इस तरह कमेंट्स के जरिए हर कोई अभिनेता के जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहा है.
MRI करवाते नजर आए थे शरत
गौरतलब है कि इससे पहले शरत सक्सेना ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अपनी सर्जरी होने की बात साझा की थी. इसके अलावा उन्होंने मेडिकल जांच के दौरान के कुछ फोटोज भी शेयर किए थे. इन तस्वीरों में वो लम्बर स्पाइन सर्जरी से पहले बॉम्बे हॉस्पिटल में खड़े होकर MRI करवाते हुए नजर आए थे.
यह भी पढ़ें- 45 साल पहले आई वो फिल्म, जिसने जीते 3 नेशनल अवॉर्ड, लीड एक्ट्रेस पर उठे सवाल
संबंधित खबरें
रणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 hr agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
3 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
22 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
23 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
1 day agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 day ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 day agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 day agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 day ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines