Shah Rukh Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान अक्सर ही फैंस के साथ #AskSRK सेशन रखते हैं. इस दौरान फैंस किंग खान से सवाल करते हैं और शाहरुख खान फैंस के सवालों के जवाब देते हैं. हाल ही में भी ऐसा ही हुआ और इस दौरान एक फैन ने फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर सवाल किया, जिसका जवाब किंग खान ने बेहद दिलचस्प दिया है. आइए जानते हैं कि शाहरुख खान ने क्या जवाब दिया है और उनसे क्या सवाल किया गया था?
फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर किंग खान से सवाल
दरअसल, आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शाहरुख खान ने #AskSRK सेशन रखा. इस दौरान एक फैन ने रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर सवाल किया, तो बॉलीवुड सुपरस्टार ने बहुत ही दिलचस्प जवाब दिया. AskSRK सेशन में एक फैन ने पूछा कि क्या आपने धुरंधर देखी है?
क्या बोले शाहरुख खान?
इस सवाल के जवाब में शाहरुख खान ने कहा कि मैंने फिल्म ‘धुरंधर’ के दोनों पार्ट देख लिए हैं और मुझे ये फिल्म बहुत पसंद आई है. पूरी टीम ने वाकई में बेहद शानदार काम किया है. अब शाहरुख खान का ये जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और किंग खान के इस जवाब पर हर कोई लाइक और कमेंट्स कर रहा है.
फिल्म ‘धुरंधर’ के बारे में
गौरतलब है कि रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया था और फिल्म ने टिकट खिड़की पर बेहद शानदार कलेक्शन किया है. इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे कमाल के स्टार्स नजर आए हैं.
अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ की चर्चा
वहीं, अगर फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी ने बॉक्स ऑफिस पर 3000 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है. इसके अलावा अगर शाहरुख खान की ही बात करें तो शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ को लेकर भी चर्चा में हैं. किंग खान की इस फिल्म का बेहद बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है.
2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है ‘किंग’
गौरतलब है कि शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ साल 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है और फिल्म की कहानी भी उन्होंने ही लिखी है. फिल्म में शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आने वाली है और चर्चा है कि फिल्म में धांसू एक्शन मोड़ में नजर आएंगी.
फिल्म की कास्ट
इसके अलावा ये भी सुनने में आया है कि फिल्म में अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, जयदीप अहलावत और राघव जुयाल भी अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं. जानकारी की मानें तो ‘किंग’ फिल्म का बजट 450 करोड़ बताया जा रहा है. ऐसे में फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि ये एक कमाल की एक्शन फिल्म होने वाली है.
यह भी पढ़ें- ‘कम से कम आज तो…’, गणपति सेलिब्रेशन में पहुंची Disha Patani, लुक देख यूजर्स ने किया ट्रोल
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
23 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
2 days agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
2 days ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
2 days ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
2 days agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
2 days ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
3 days agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines