Sanchita Ugale Suicide Case: टीवी के पॉपुलर शोज की एक्ट्रेस और फिल्म ‘छावा’ में ताराबाई का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस संचिता उगाले ने बीते रविवार की शाम आत्महत्या कर ली. संचिता उगाले के निधन ने ना सिर्फ फैंस को परेशान कर दिया बल्कि इंडस्ट्री में भी शोक की लहर दौड़ गई. इस बीच अब ये चर्चा हो रही है कि आखिर एक्ट्रेस संचिता उगाले और अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत का क्या कनेक्शन है? आइए जानते हैं…
एक बार फिर से 14 जून
दरअसल, साल 2020 में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड की खबर आई थी और उनकी मौत के ठीक छह साल बाद ‘कुमकुम भाग्य और वागले की दुनिया’ जैसे लोकप्रिय शो में अपनी भूमिकाओं के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री संचिता उगाले ने रविवार, 14 जून को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली.
सतीश उगाले ने क्या कहा?
दिवंगत अभिनेत्री संचिता उगाले के भाई आकाश सतीश उगाले ने अपनी बहन की आत्महत्या और 2020 में बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की अचानक हुई मौत के बीच संबंध होने का आरोप लगाया है. IANS से बात करते हुए उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उनकी बहन और सुशांत दोनों ही इंडस्ट्री से भारी दबाव का सामना कर रहे थे, जिसके चलते उन्होंने यह खतरनाक कदम उठाया.
दोनों की मौत एक ही दिन
इतना ही नहीं बल्कि दोनों की मौत की तारीख एक ही दिन की है और संचिता की मौत उसी तारीख को छह साल के बाद हुई है. उन्होंने बताया कि संचिता उगाले के सोशल मीडिया हैंडल पर आखिरी पोस्ट सुशांत सिंह राजपूत के बारे में थी. हालांकि, फिलहाल ऐसी कोई पोस्ट एक्ट्रेस के अकाउंट पर शो नहीं हो रही, हो सकता है उन्होंने स्टोरी शेयर की है.
इंडस्ट्री ने डाला दवाब
संचिता के भाई का कहना है कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट की थी, जिसमें लिखा था कि एक बार फिर 14 जून आ गया है, रविवार को सुशांत की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए. आकाश ने IANS को बताया कि उन्होंने 14 जून 2020 को आत्महत्या कर ली, क्यों? क्योंकि बॉलीवुड इस इंडस्ट्री ने उन पर बहुत दबाव डाला और उसी दबाव के कारण उन्होंने आत्महत्या कर ली.
जांच की अपील
उन्होंने आगे कहा कि ठीक उसी तरह, कल मेरी बहन ने भी इसी कारण से आत्महत्या कर ली, मैं यही कहना चाहता हूं. इसके बाद आखिर में उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से अपनी बहन की मौत की जांच करने का आग्रह किया है.
सुशांत सिंह राजपूत का निधन
उन्होंने अनुरोध किया कि मैं अपने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, मेरे राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार से अनुरोध करता हूं कि वे कृपया इस घटना का संज्ञान लें. जिन लोगों को जानकारी नहीं है उन्हें बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को मुंबई स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे.
यह भी पढ़ें- उसने ऐसा क्यों किया? Sanchita Ugale की मौत से टूटे नाना, नातिन के जाने से बेहद दर्द में
संबंधित खबरें
कैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
1 hr agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
2 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
5 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
6 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
8 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
8 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
18 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
22 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
1 day agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines