हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्या दिसंबर में शादी करने वाले हैं Samay Raina और Medha Shankr? वायरल पोस्ट देख लोगों के मन में उठे सवाल

Samay Raina, Medha Shankr: कॉमेडियन समय रैना और अभिनेत्री मेधा शंकर की अफेयर रूमर्स एक बार फिर से जोरों पर हैं. सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की भी चर्चा हो रही है.

विज्ञापन
समय रैना और मेधा शंकर की शादी की चर्चा. image credit- INSTAGRAM(maisamayhoon/medhashankr)

Samay Raina, Medha Shankr: मनोरंजन जगत में अक्सर ही कोई ना कोई अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बना रहता है. कॉमेडियन समय रैना और अभिनेत्री मेधा शंकर बीते समय से अपनी डेटिंग रूमर्स को लेकर खूब चर्चा में रहे हैं. इस बीच अब सुनने में आया है कि ये रूमर्ड कपल साल के आखिर तक शादी के बंधन में बंधने वाला है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?

समय रैना और मेधा शंकर को लेकर फिर उड़ी अफवाह

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया गया है कि समय रैना और मेधा शंकर इस साल दिसंबर में शादी करने वाले हैं. इंटरनेट पर जिस पोस्ट का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है कथित तौर पर वो रेडिट का है. पोस्ट में एक यूजर ने दावा किया है कि वो समय रैना के परिवार के काफी करीब है.

पोस्ट में किया गया शादी का दावा

इस यूजर के मुताबिक, उसने समय की मां से बातचीत की है और इस दौरान उसे पता चला कि समय और मेधा दिसंबर में शादी करने का प्लान बना रहे हैं. साथ ही पोस्ट में ये भी दावा किया गया है कि समय जल्द से जल्द मेधा से शादी करना चाहते हैं. भले ही इस पोस्ट को लेकर कुछ भी दावा किया जा रहा है, लेकिन अभी तक ना तो समय रैना और ना ही मेधा शंकर ने इसकी पुष्टि की है और ना ही कोई रिएक्शन दिया है.

विज्ञापन

पहले भी उड़ चुकी हैं दोनों की अफेयर रूमर्स

ऐसे में इस दावे में कितनी सच्चाई है ये कहा नहीं जा सकता. गौरतलब है कि समय रैना और मेधा शंकर के अफेयर की रुमर्स समय-समय पर सामने आती रही हैं. दोनों को कई मौकों पर साथ देखे जाने के बाद इन अफवाहों को और हवा मिली. हालांकि, दोनों में से किसी ने भी कभी इन अफवाहों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है.

‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ सीजन 2

इतना ही नहीं बल्कि हाल ही में सोशल मीडिया पर दोनों की एक धुंधली तस्वीर भी वायरल हुई थी, जिसके बारे में दावा किया गया कि इसमें समय और मेधा स्विट्जरलैंड के इंटरलेकन में साथ नजर आ रहे हैं, लेकिन इस पर भी दोनों की ओर से कोई रिएक्शन नहीं आया था. बता दें कि मेधा शंकर हाल ही में समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ सीजन 2 में भी नजर आई थीं.

विज्ञापन

फिर तेज हुईं रिश्ते की चर्चाएं

समय के शो में मेधा की इस मौजूदगी के बाद एक बार फिर दोनों के रिश्ते की चर्चाएं तेज हो गईं और अब इस शादी के दावे वाले पोस्ट के बाद फिर से इन अफवाहों को हवा मिल गई है. अब देखने वाली बात होगी कि दोनों में से कोई भी इन पर रिएक्शन देता है या नहीं या फिर हर बार की तरह ये चर्चा बंद हो जाएगी.

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20: क्या सलमान खान के शो में होगी पायल मलिक की एंट्री? वीडियो देख कंफ्यूज हुए फैंस

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola