'भाई, तुम्हारे साथ…', Pradeep Rawat को याद कर इमोशनल हुए Salman Khan, भाईजान ने क्या कहा?

Salman Khan, Pradeep Rawat: बॉलीवुड अभिनेता प्रदीप रावत अब हमारे बीच नहीं रहे हैं. प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन हो गया. आज अभिनेता का अंतिम संस्कार किया गया.

Salman Khan, Pradeep Rawat

Salman Khan, Pradeep Rawat. IMAGE CREDIT- SOCIAL MEDIA

विज्ञापन

Salman Khan, Pradeep Rawat: बॉलीवुड अभिनेता प्रदीप रावत का आज बुधवार को अंतिम संस्कार किया गया. प्रदीप रावत ने 74 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. कैंसर की वजह से प्रदीप का निधन हो गया. फिल्मी दुनिया के तमाम सितारों ने अभिनेता के निधन पर दुख जाहिर किया और अब सलमान खान ने भी उन्हें भावुक श्रद्धांजलि दी है.

सलमान खान ने शेयर किया पोस्ट

दरअसल, सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में सलमान खान ने अपनी फिल्म ‘बागी: अ रेबेल फॉर लव’ के को-स्टार प्रदीप रावत के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है. बुधवार को सलमान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म का एक सीन शेयर किया और लिखा कि भाई, तुम्हारे साथ कई अच्छे पल बिताए… भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे.

विज्ञापन

74 साल की उम्र में हुआ निधन

गौरतलब है कि प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में ब्लड कैंसर का इलाज कराने के दौरान निधन हो गया था. वहीं, उनकी फैमिली की बात करें तो उनके परिवार में उनकी पत्नी कल्याणी रावत और बेटे विक्रमादित्य रावत हैं. प्रदीप के निधन पर आमिर खान, रजा मुराद सहित कई सेलेब्स ने दुख जताया है.

इंडस्ट्री का जाना-माना नाम

वहीं, अगर प्रदीप की बात करें तो प्रदीप रावत ने हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम सिनेमा में खूब नाम कमाया है और वो इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा थे. उनका करियर तीन दशकों से भी ज्यादा लंबा था. उन्हें साल 2005 में आई तमिल फिल्म ‘गजनी’ में बेरहम विलेन का किरदार निभाने के लिए काफी पहचान मिली थी और उनके इस रोल को आज भी याद किया जाता है.

महाभारत में भी किया काम

इतना ही नहीं बल्कि इससे पहले उन्होंने साल 2001 में आई ‘लगान’ में आमिर खान के साथ काम किया था. वहीं, कुछ दर्शक उन्हें पहले से बी.आर. चोपड़ा के मशहूर टीवी सीरियल ‘महाभारत’ से जानते हैं, जिसमें उन्होंने द्रोणाचार्य के बेटे अश्वत्थामा का किरदार निभाया था. भले ही आज प्रदीप हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन लोगों के दिलों में वो हमेशा रहेंगे.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ