Salman Khan को आज भी इस फिल्म को करने का पछतावा, भाई सोहेल ने ही किया था डायरेक्शन

Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है. इन दिनों भी सलमान अपनी आने वाली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर चर्चा में हैं. देखने वाली बात होगी कि इस फिल्म को लोगों का कैसा रिस्पॉन्स मिलेगा?

Salman Khan, sohail khan

Salman Khan, sohail khan. image credit- social media

Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान कल यानी 27 दिसंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने वाले हैं. भाईजान के जन्मदिन का हर किसी को बेहद बेसब्री से इंतजार रहता है. सलमान खान की फिल्मों का भी लोगों में बड़ा क्रेज देखने को मिलता है. हालांकि, एक बार सलमान को एक फिल्म करने का पछतावा हुआ था और इसकी जानकारी खुद भाईजान ने दी थी. आइए जानते हैं कि आखिर किस फिल्म को करने के बाद भाईजान पछताए थे?

विज्ञापन

सलमान ने खुद किया था खुलासा

दरअसल, सलमान खान ने एक बार खुद ही कपिल शर्मा के शो पर इसका खुलासा किया था. इस दौरान कपिल शर्मा ने भाईजान से पूछा था कि क्या आपको कभी अपने भाइयों की फिल्म करके कोई पछतावा हुआ है? कपिल के इस सवाल का हंसते हुए जवाब देते हुए सलमान खान ने कहा कि जब मैंने फिल्म ‘हैलो ब्रदर’ की तो मुझे अच्छा लगा था.

विज्ञापन

क्या बोले थे सलमान खान?

सलमान ने आगे कहा कि लेकिन जब मैंने इस फिल्म को देखा तो मैं इसे पूरी नहीं देख पाया था और मेरे मुंह से निकला था ये मैंने क्या कर दिया? इसके आगे सलमान ने कहा था कि वो फिल्म फ्लॉप थी और बाद में पता चला कि ये तो होना था, क्योंकि वो फिल्म सच में अच्छी नहीं बनी थी. मैंने उसमें क्या किया वो सोचकर भी मुझे हंसी आती है.

सोहेल खान ने किया था डायरेक्शन

अपनी बात को जारी रखते हुए सलमान खान ने कहा था कि मेरे दोनों भाई बहुत टैलेंटेड हैं, मुझे ही उस फिल्म में काम नहीं करना चाहिए था. बता दें कि इस फिल्म का डायरेक्शन सोहेल खान ने किया था और फिल्म में सलमान के अलावा उनके भाई अरबाज भी थे. फिल्म को लोगों का कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था और ये उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई थी.

विज्ञापन

फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’

हालांकि, अब सलमान अपनी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर सुर्खियों में हैं. देखने वाली बात होगी कि भाईजान की इस फिल्म को लोगों का कैसा रिस्पॉन्स मिलेगा? फिलहाल तो फैंस को इस फिल्म के टीजर की रिलीज का इंतजार है, जो सलमान के बर्थडे पर आ सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ