Salman Khan के बर्थडे से पहले बढ़ी घर की सिक्योरिटी, देखें वीडियो

Salman Khan House Security Increased: बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. अगर आपने वीडियो नहीं देखा है, तो यहां देख सकते हैं.

Salman Khan House Security Increased

Salman Khan House Security Increased. image credit- social media

विज्ञापन

Salman Khan House Security Increased: बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान कल 27 दिसंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने वाले हैं. सलमान खान के जन्मदिन से पहले ही फैंस ने उन्हें विश करना शुरू कर दिया है और भाईजान के लिए विश मांग रहे हैं. इस बीच अब सलमान खान के घर की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है.

सलमान के घर की सुरक्षा बढ़ी

दरअसल, पॉपुलर सेलेब्रिटी इंस्टाग्राम पेज विरल भयानी ने अपने अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा गया है कि सलमान खान के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई है. इंटरनेट पर सामने आए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान के घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है.

विज्ञापन

भारी पुलिस बल तैनात

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ना सिर्फ पुलिस बल्कि बल्कि कमांडोज भी नजर आ रहे हैं. सलमान खान के घर से बाहर ये सुरक्षा उनके जन्मदिन से पहले बढ़ाई गई है. इस वीडियो पर सलमान के फैंस और यूजर्स ने अपना-अपना रिएक्शन भी देना शुरू कर दिया है. गौरतलब है कि सलमान खान को पहले से ही वाई प्लस सिक्योरिटी है.

फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’

इसके अलावा अगर भाईजान की बात करें तो सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक इस फिल्म की जमकर चर्चा हो रही है. इतनी ही नहीं बल्कि उम्मीद तो ये भी कि जा रही है कि भाईजान के बर्थडे पर सलमान की इस अपकमिंग फिल्म का टीजर रिलीज हो सकता है.

रिलीज हो सकता है टीजर

हालांकि, इसको लेकर अभी तक कोई भी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन फिर भी सलमान की फिल्म के टीजर को लेकर उम्मीद की जा रही है और लोगों में इसके लिए कमाल की एक्साइटमेंट भी देखी जा रही है. अब देखने वाली बात ये होगी कि क्या सलमान खान की फिल्म के टीजर को उनके बर्थडे पर रिलीज किया जाता है या नहीं?

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ