हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Salman Khan के पिता बन किया डेब्यू, फिर दी कई सुपरहिट फिल्में और अब इंडस्ट्री छोड़ कहां है ये एक्टर?

Bollywood Actor: हिंदी सिनेमा के कई स्टार्स ऐसे हैं, जिन्होंने सिनेमा को एक से बढ़कर एक शानदार फिल्म दी है. हालांकि, फिर अचानक से उन्होंने इंडस्ट्री को छोड़ दिया. आज हम आपको एक ऐसे ही स्टार के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में…

विज्ञापन
Rajeev verma. image credit- social media

Bollywood Actor: बॉलीवुड के कई एक्टर्स ऐसे हैं, जिन्होंने हिंदी सिनेमा में बेहद शानदार शुरुआत की है. ना सिर्फ ग्रैंड एंट्री की बल्कि एक से बढ़कर एक फिल्में भी दी. आज हम आपको बॉलीवुड के उस एक्टर के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने सलमान खान के साथ डेब्यू किया था और इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया, लेकिन अब वो ग्लैमर से बेहद दूर हैं. आइए जानते हैं कि आखिर ये एक्टर कौन हैं और कहां हैं?

फिल्म ‘मैंने प्यार किया’

हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्टर राजीव वर्मा हैं. दरअसल, फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ में सलमान खान ने भाग्यश्री के साथ काम किया था. इस फिल्म में राजीव वर्मा ने सलमान खान के पिता का किरदार निभाया था और ये उनकी डेब्यू फिल्म थी. इस फिल्म के बाद राजीव ने फिल्म ‘दबंग’ में भी सलमान के पिता की भूमिका निभाई थी.

एक के बाद एक हिट फिल्में

राजीव ने अपनी शानदार एक्टिंग और अंदाज से हर किसी का दिल जीत लिया. इस फिल्म के बाद उन्होंने कई बड़ी फिल्मों में काम किया, जिसमें ‘हम आपके हैं कौन’, ‘हम साथ-साथ हैं’, ‘कोई मिल गया…’, ‘चलते-चलते’, ‘अंदाज’, ‘ये रास्ते हैं प्यार के’ और ‘हर दिल जो प्यार करेगा’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों के नाम शामिल हैं.

विज्ञापन

अचानक छोड़ दी इंडस्ट्री

ना सिर्फ सलमान खान बल्कि कई बड़े लोगों के साथ काम करने के बाद राजीव ने अचानक से ही ग्लैमर को छोड़ दिया. राजीव के इंडस्ट्री छोड़ने के फैसले ने हर किसी को हैरान कर दिया और उन्होंने धीरे-धीरे एक्टिंग से दूरी बना ली. अब ज्यादातर लोगों के मन में सवाल है कि एक्टिंग से अलविदा कहने के बाद राजीव कहां हैं, तो आपको बता देते हैं कि उन्होंने भोपाल में अपना काम शुरू किया.

भोपाल में होटल का बिजनेस

जानकारी की मानें तो एक्टिंग करियर से दूरी बनाने के बाद राजीव वर्मा ने भोपाल में होटल का बिजनेस शुरू किया. हाल ही में राजीव ने खुलासा किया कि एक टाइम ऐसा आया कि एक्टिंग करने में उन्हें मजा आना बंद हो गया और वो ये नहीं करना चाहते थे. उन्होंने कहा कि ये मुझे ऑफिस की नौकरी की तरह लगने लगा था. शुरू में सब अच्छा था, लेकिन बाद में मुझे ये एक रूटीन-सा लगने लगा था. साथ ही इसकी वजह से वो अपने परिवार के साथ समय भी नहीं बिता पाते थे. इसलिए उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ दी थी.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- 20-30 नहीं 448 एपिसोड की वो सीरीज, जिसे 1 बार बैठ गए देखने तो खत्म करके ही लेंगे दम

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola