हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Salman Khan की फिल्म Maatrubhumi की रिलीज पर आया बड़ा अपडेट, कब थिएटर्स में आएगी मूवी?

Maatrubhumi: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ की रिलीज पर मेकर्स ने अपडेट दिया है. आइए जानते हैं कि आखिर ये फिल्म कब रिलीज होगी? या फिर अभी इसके लिए लंबा इंतजार करना होगा?

विज्ञापन
Maatrubhumi. image credit- social media

Maatrubhumi: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म को लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं. हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है, जिसका हर किसी को इंतजार है. इस बीच अब फिल्म ने मेकर्स ने जानकारी दे दी है कि ये फिल्म कब रिलीज होगी. आइए जानते हैं कि फिल्म की रिलीज से जुड़ा ये अपडेट क्या है?

फिल्म ‘मातृभूमि’ की रिलीज पर अपडेट

दरअसल, सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रही फिल्म ‘मातृभूमि’ की रिलीज पर अपडेट देते हुए मेकर्स ने कहा है कि फिल्म इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसको लेकर सलमान खान फिल्म्स ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा गया है कि एक सैनिक का वादा, एक परिवार की ताकत, एक देश की शान.

कब रिलीज होगी फिल्म?

इतना ही नहीं बल्कि इसी के साथ फिल्म ‘मातृभूमि’ का एक पोस्टर भी सामने आया है, जिसमें सलमान खान और चित्रांगदा सिंह नजर आ रहे हैं. चित्रांगदा के पोस्टर के ऊपर लिखा है कि कुछ रिश्ते खून के रिश्तों से भी मजबूत होते हैं. साथ ही सलमान के पोस्टर पर लिखा है कि भारत के लिए हर सांस. इसी पोस्टर पर लिखा है 2026, जिससे साफ होता है कि फिल्म इसी साल रिलीज होगी.

विज्ञापन

सेंसर बोर्ड ने नहीं किया अभी पास

वहीं, अगर रिपोर्ट्स की मानें तो जानकारी है कि फिल्म ‘मातृभूमि’ को सेंसर बोर्ड ने अभी तक पास नहीं किया है. बता दें कि ये फिल्म साल 2020 में हुए गलवान घाटी संघर्ष पर आधारित है. पहले इस फिल्म का नाम ‘बैटल ऑफ गलवान’ था, जिसे अब बदलकर ‘मातृभूमि’ कर दिया गया है.

17 अप्रैल 2026 को रिलीज होनी थी फिल्म

इसी के साथ ये भी सुनने में आया है कि फिल्म में कुछ बदलाव भी किए गए हैं. अब देखने वाली बात होगी कि फिल्म कब रिलीज होती है. फिल्म का निर्देशन अपूर्व लखिया कर रहे हैं और ये फिल्म पहले 17 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अभी इसकी रिलीज डेट आना बाकी है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- एक्शन-रोमांस नहीं OTT पर देखिए 140 मिनट की ये कोर्टरूम ड्रामा फिल्म

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola