हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'जख्म लगे तो मेडल समझना और मौत दिखे तो…', Battle of Galwan का टीजर रिलीज

Battle of Galwan Teaser Release: सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का टीजर रिलीज हो गया है, जो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया. फैंस इस टीजर को खूब पसंद कर रहे हैं.

विज्ञापन
Battle of Galwan. image credit- social media

Battle of Galwan Teaser Release: सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का टीजर रिलीज हो गया है. भाईजान के बर्थडे पर फैंस को मेकर्स ने बेहद तगड़ा सरप्राइज दिया है. इस फिल्म के टीजर का हर किसी को बेहद बेसब्री से इंतजार था, जो अब खत्म हो गया है. फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का टीजर आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है.

सलमान खान ने किया शेयर

सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ के टीजर को शेयर किया है. इस टीजर की बात करें तो इसमें सलमान खान का दमदार लुक नजर आ रहा है. इतना ही नहीं बल्कि टीजर वीडियो में सलमान खान बेहद दमदार डायलॉग भी बोल रहे हैं. सलमान का लुक बेहद गंभीर और दमदार है, जिससे साफ हो गया है कि फिल्म में देशभक्ति, जज्बे और बलिदान की कहानी देखने को मिलेगी.

भाईजान ने बोले दमदार डायलॉग

टीजर वीडियो की बात करें तो इसमें सलमान खान ने दो डायलॉग बोले हैं. पहले डायलॉग में भाईजान ने बेहद दमदार और गंभीर आवाज में कहा कि जवानों याद रहे जख्म लगे तो मेडल समझना और मौत दिखे तो सलाम करना. इसके बाद सलमान खान का लुक देखने लायक है और फिर उन्होंने कहा कि मौत से क्या डरना, उसे तो आना है.

विज्ञापन

कब रिलीज होगी फिल्म?

इसके अलावा अगर फिल्म की रिलीज की बात करें तो सलमान खान की ये फिल्म 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म की रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. देखने वाली बात होगी कि इस लोगों का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है. फिल्म के टीजर को लोगों ने खूब प्यार दिया है और कमेंट्स में अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं.

बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे सलमान खान

इसके साथ ही आज सलमान खान अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. फैंस भाईजान को जन्मदिन की जमकर बधाई दे रहे हैं और उनके लिए पोस्ट शेयर कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर सलमान खान के जन्मदिन के कई फोटोज और वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें भाईजान का अलग ही लुक देखने को मिल रहा है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Salman Khan को आज भी इस फिल्म को करने का पछतावा, भाई सोहेल ने ही किया था डायरेक्शन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola