Arbaaz Khan Security: सलमान खान के भाई अरबाज खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. सामने आए वीडियो में एक लड़का उनकी कार में सिक्योरिटी को तोड़ते हुए घुस गया. इस दौरान सिक्योरिटी गार्ड्स को मामले को हैंडल करने के लिए बेहद मेहनत करनी पड़ी. अब इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.
अरबाज की सिक्योरिटी में भारी चूक
दरअसल, हाल ही में अरबाज खान एक इवेंट में कोलकाता गए थे. इस दौरान सलमान खान के भाई अरबाज की सिक्योरिटी में भारी चूक देखने को मिली. इवेंट के बाद जब सलमान खान अपनी कार की ओर गए, तो वो हैरान रह गए क्योंकि अरबाज खान की सिक्योरिटी को चकमा देकर एक शख्स उनकी कार में घुस गया था.
सुरक्षाकर्मियों को दिया चकमा
इंटरनेट पर जो वीडियो सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि अचानक से हंगामा हो गया और एक अनजान शख्स सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर अरबाज खान की लग्जरी कार तक पहुंच गया. इस शख्स ने कार का दरवाजा खोला और वो बिना परमिशन के ही अंदर घुस गया.
भीड़ कंट्रोल और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
इस घटना ने ना सिर्फ सुरक्षा स्टाफ बल्कि मौजूद हर किसी को हैरान कर दिया. घटना से मौके पर अफरा-तफरी जैसा माहौल हो गया. साथ ही ये सवाल खड़ा हो गया कि इतनी भीड़ और अरबाज की कई लेयर की सिक्योरिटी को शख्स ने कैसे पार कर लिया? इस घटना ने इवेंट में भीड़ कंट्रोल और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.
सिक्योरिटी गार्ड्स ने संभाले हालात
इंटरनेट पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें देखा जा सकता है कि अरबाज खान के सिक्योरिटी गार्ड्स उस लड़के को एक तरफ लेकर जा रहे हैं, लेकिन वो अपनी जिद पर अड़ा हुआ था और बार-बार कार की तरफ जा रहा था. बार-बार मना करने पर भी जब लड़का नहीं माना, तो गार्ड्स ने लड़के को दो-तीन थप्पड़ भी मारे और भीड़ भी लड़के को मारने के लिए बोल रही थी.
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
इस घटना के दौरान भीड़ में कुछ लोग चिल्लाते भी नजर आए, जिससे वहां और ज्यादा हंगामा खड़ा हो गया. इस दौरान अरबाज खान भी मौके पर मौजूद थे और असहज नजर आए. हालांकि, सुरक्षाकर्मियों ने जल्द ही स्थिति को संभाला लिया और भीड़ को पीछे धकेला और अभिनेता को सुरक्षित उनकी कार में बैठाया. अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
यह भी पढ़ें- ‘उसे टॉर्चर किया…’, Sanchita Ugale के निधन से सदमे में पेरेंट्स, रो-रोकर हुआ बुरा हाल
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
2 days agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
2 days ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
2 days agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
3 days agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
3 days agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
3 days ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
3 days agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
3 days agoशिल्पा शेट्टी से बादशाह तक, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे ये सितारे
3 days agoमीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines