हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Salman Khan के बर्थडे पर मिलेगा बड़ा सरप्राइज! जन्मदिन से पहले मांगी थी ये विश

Salman Khan Birthday: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के बर्थडे में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. हर कोई भाईजान के जन्मदिन का इंतजार कर रहा है. फैंस ने अभी से सलमान को विश करना भी शुरू कर दिया है.

विज्ञापन
Salman Khan. image credit- social media

Salman Khan Birthday: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान कल यानी 27 दिसंबर को अपना बर्थडे मनाने वाले हैं. ऐसे में फैंस बेहद एक्साइटेड हैं और भाईजान को अभी से जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं. इस बीच फैंस को सलमान के बर्थडे पर कोई बड़ा सरप्राइज मिलने की उम्मीद है. अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर भाईजान के जन्मदिन के मौके पर फैंस को क्या सरप्राइज मिल सकता है, तो आइए जानते हैं…

फिल्म ‘बैटल ऑफल गलवान’

दरअसल, सलमान खान इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बैटल ऑफल गलवान’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म का काम पोस्ट प्रोडक्शन में चल रहा है. इस बीच अब फैंस को उम्मीद है कि सलमान खान के जन्मदिन के खास मौके पर इस फिल्म का टीजर जारी किया जा सकता है. हालांकि, इसको लेकर अभी तक मेकर्स की ओर से कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है.

फैंस को मिल सकता है बड़ा सरप्राइज

गौरतलब है कि हाल ही में सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली थी कि सलमान खान के बर्थडे से पहले फिल्म का पोस्टर जारी किया जा सकता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और फैंस की उम्मीदें टूट गईं. हालांकि, अब लोगों को लग रहा है कि भाईजान के बर्थडे पर फिल्म का टीजर रिलीज हो सकता है. अगर ऐसा होता है, तो ये फैंस के लिए किसी बड़ी ट्रीट से कम नहीं होगा.

विज्ञापन

सलमान का दमदार लुक हो सकता है रिवील

वहीं, अगर फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ के टीजर की बात करें तो उम्मीद की जा रही है कि फिल्म का टीजर बेहद कमाल का हो सकता है और इसमें सलमान खान का दमदार लुक भी रिवील हो सकता है. इसके अलावा फिल्म की कहानी को लेकर भी कोई दमदार हिंट मिल सकता है.

ऑफिशियल जानकारी नहीं आई

अब लोगों को फिल्म के टीजर के बारे में मेकर्स की ओर से ऑफिशियल जानकारी और इसकी रिलीज का इंतजार है. देखने वाली बात होगी कि सलमान के बर्थडे पर फैंस को ये सरप्राइज मिलता है या नहीं? इसके अलावा अगर सलमान खान की बात करें तो अपने बर्थडे से ठीक पहले भाईजान ने एक विश भी मांगी थी.

विज्ञापन

सलमान खान की विश

सलमान खान ने इसको लेकर एक पोस्ट शेयर किया था. इस पोस्ट में भाईजान ने अपनी फिटनेस दिखाते हुए अपनी कमाल की फोटोज शेयर की थी और पोस्ट को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा गया था कि आज से 6 दिन, 60 की उम्र में भी मैं ऐसा ही दिखना चाहता हूं.

यह भी पढ़ें- TV TRP: 2025 में नंबर 1 पर रहा ये शो! साल की आखिरी हफ्ते में हुआ बड़ा उलटफेर, देखिए टॉप 10 शोज की लिस्ट

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola