TV TRP: 2025 में नंबर 1 पर रहा ये शो! साल की आखिरी हफ्ते में हुआ बड़ा उलटफेर, देखिए टॉप 10 शोज की लिस्ट

TV TRP: साल 2025 के आखिरी वीक की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी गई है. आइए जानते हैं कि साल के आखिरी वीक में कौन-सा शो टॉप पर रहा? साथ ही ये भी कि पूरे साल किस शो का पहले नंबर पर दबदबा रहा?

TV TRP

TV TRP. image credit- social media

TV TRP: साल के हर हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी की जाती है, जिसमें हर वीक के टॉप शोज के बारे में बताया जाता है. इस बीच अब साल 2025 के आखिरी वीक की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी गई है. आइए जानते हैं कि साल के आखिरी वीक में कौन-सा शो टॉप पर रहा और पूरे साल किस शो ने बाजी और ज्यादातर नंबर वन पर रहा. आइए जानते हैं…

विज्ञापन

2025 के आखिरी वीक की टीआरपी

साल 2025 के आखिरी वीक की टीआरपी की बात करें तो इस हफ्ते ‘अनुपमा’ को नंबर वन पर जगह नहीं मिली है. जी हां, इस वीक कोई और नहीं बल्कि ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ पहले नंबर पर रहा है. बीते हफ्ते इस शो को तीसरे नंबर पर जगह मिली थी, लेकिन इस वीक इसकी टीआरपी 2 रिकॉर्ड की गई है.

विज्ञापन

तीसरे नंबर पर कौन?

हालांकि, लगभग हर हफ्ते टॉप पर रहने वाले शो ‘अनुपमा’ को भले ही ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ ने झटका दिया है, लेकिन शो की टीआरपी 2 ही रिकॉर्ड की गई है. इसके अलावा तीसरे नंबर पर शो ‘तुम से तुम तक’ है. जी हां, इस शो की टीआरपी 1.9 रिकॉर्ड की गई है.

5वें नंबर पर ये शो

इसके अलावा अगर चौथे नंबर की बात करें तो शो की टीआरपी लिस्ट में चौथे नंबर पर ‘वसुधा’ है. इस शो को की टीआरपी 1.9 रिकॉर्ड की गई है, जबकि बीते वीक इसकी टीआरपी 1.8 थी. वहीं, अगर पांचवें नंबर की बात करें तो इस लिस्ट में 5वें नंबर पर ‘गंगा मां की बेटियां’ हैं. इस शो की टीआरपी 1.8 रिकॉर्ड की गई है.

विज्ञापन

8वे नंबर पर ये सीरीयल

इतना ही नहीं बल्कि अगर टॉप 10 शोज की बात करें तो इसमें 6वें नंबर पर ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ है, जिसकी टीआरपी 1.8 रिकॉर्ड की गई है. लिस्ट में 7वें नंबर पर ‘उड़ने की आशा-सपनों का सफर’ है, जिसकी 1.8 टीआरपी रिकॉर्ड की गई है. इसके अलावा 8वें नंबर पर ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’, जिसकी टीआरपी 1.7 रिकॉर्ड हुई है.

अनुपमा रहा टॉप पर

वहीं, अगर 9वें और 10वें नंबर की बात करें तो 9वें नंबर पर ‘उड़ने की आशा’ है, जिसकी टीआरपी 1.6 रिकॉर्ड की गई है और 10वें नंबर पर ‘लाफ्टर शेफ्स’ है, जिसकी टीआरपी 1.6 रिकॉर्ड की गई है. वहीं, अगर 2025 के नंबर वन शो की बात करें तो हर हफ्ते यानी ज्यादातर ‘अनुपमा’ ही टॉप पर रहा है, लेकिन आखिरी वीक में इसे झटका लगा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ