Bollywood Actress: बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक एक्ट्रेस हैं, जो अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज कर चुकी हैं. आज हम आपको सलमान खान की उस एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने सात साल से कोई हिट फिल्म नहीं दी है. आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन अभिनेत्री हैं? जो बॉलीवुड के दिग्गज सुपरस्टार की बेटी हैं.
सुपरस्टार शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी
हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड सुपरस्टार शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा हैं. सोनाक्षी ने ब्लॉकबस्टर फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी, लेकिन फिर भी एक्ट्रेस को ज्यादा हिट फिल्म नसीब नहीं हुई है और बीते करीब सात साल से वो एक हिट फिल्म की तलाश में हैं.
फिल्म ‘दबंग’
साल 2010 में आई सलमान खान की फिल्म ‘दबंग’ से सोनाक्षी ने लोगों के दिलों में एक खास जगह बना ली थी. इस फिल्म ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था और एक्ट्रेस के डेब्यू के बाद उन्हें दनादन फिल्में ऑफर हुई थी, लेकिन फिर भी सोनाक्षी का सिक्का ज्यादा समय नहीं चल पाया और अब वो लंबे समय से एक हिट के लिए मेहनत कर रही हैं.
16 साल से बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक्टिव
गौरतलब है कि सोनाक्षी सिन्हा पिछले 16 साल से बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. अपने करियर के दौरान उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है, जिनमें वो कई बड़े सुपरस्टार्स के साथ नजर आ चुकी हैं, लेकिन फिर भी उनके करियर में ज्यादातर फ्लॉप फिल्में ही दी हैं और फैंस भी उनकी एक हिट का इंतजार कर रहे हैं.
सिर्फ 6 हिट फिल्में
वहीं, अगर सोनाक्षी सिन्हा की हिट फिल्मों की बात करें तो अभिनेत्री ने अपने 16 के करियर में सिर्फ 6 हिट फिल्में दी हैं, जिसमें ‘दबंग, दबंग 2, राउडी राठौर, सन ऑफ सरदार, हॉलिडे और मिशन मंगल’ शामिल हैं. हालांकि, इनमें से एक भी फिल्म ऐसी नहीं है, जो उन्होंने अपने दम पर हिट करवाई है.
‘सिस्टम’ में नजर आ रही सोनाक्षी
फिल्म ‘मिशन मंगल’ के बाद सोनाक्षी ‘लाल कप्तान, दबंग 3, धूमकेतु, भुज, डबल एक्सएल, बड़े मियां छोटे मियां, निकिता रॉय, जटाधारा’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं, लेकिन उन्हें दर्शकों का प्यार नहीं मिल पाया. इसके अलावा सोनाक्षी हाल ही में वेब सीरीज ‘सिस्टम’ में नजर आ रही है, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हुई हैं.
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
53 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 hr agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
23 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines