Salim Khan Health Updates: सलीम खान अपने स्वास्थ्य को लेकर चर्चा में हैं. वह 90 साल के हैं और बीती रात ही राइटर को लीलावती अस्पताल में एडमिट कराया गया. मंगलवार को सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अब वो आईसीयू में हैं. उनका इलाज न्यूरोलॉजिस्ट, कार्डियोलॉजिस्ट, न्यूरोसर्जन और क्रिटिकल एक्सपर्ट समेत स्पेशलिस्ट की पूरी टीम कर रही है. ऐसे में हॉस्पिटल में उनसे मिलने वालों का तांता लग गया है. फैंस और उनके चाहने वाले उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं. इसी बीच ‘गदर’ के डायरेक्टर ने उनकी लंबी उम्र की कामना की है.
‘गदर’ डायरेक्टर अनिल शर्मा ने एक्स अकाउंट पर सलीम खान की हेल्थ को लेकर एक पोस्ट साझा की. इसमें उन्होंने सलीम के हेल्थ वाले आर्टिकल के अखबार की कटिंग शेयर की है. इसमें उन्होंने कैप्शन में राइटर की हेल्थ ठीक होने की कामना की और लंबी उम्र की प्रार्थना की. उन्होंने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘सलीम खान साब की सहेत के बारे में सुनकर चिंता हुई. दुआ करता हूं कि वो जल्द से जल्द स्वस्थ होकर घर लौट आएं.’
इतना ही नहीं, अनिल शर्मा ने आगे लिखा, ‘उनकी कलम हमारे सिनेमा की पहचान है. भगवान उन्हें लंबी और सेहतमंद जिंदगी दें.’ अनिल की ये पोस्ट चर्चा में आ गई है.
यह भी पढ़ें: The 50 के टॉप 20 कंटेस्टेंट्स के नाम हुए रिवील, जानें कौन-कौन बने शो के फाइनलिस्ट
सलीम खान की हाल जानने एक साथ पहुंचीं दोनों बीवियां
बहरहाल, सलीम खान को लीलावती अस्तपाल में देखने के लिए एक-एक करके सेलेब्स पहुंच रहे हैं. उनके वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं. सलमान खान, सोहेल खान (परिवार के साथ), जावेद अख्तर, बहू शूरा खान, यूलिया वंतूर जैसे कई सेलेब्स हॉस्पिटल उनका हाल जानने के लिए पहुंचे. इसी दौरान सलीम खान की दोनों बीवियों सलमा और हेलेन को साथ में देखा गया. दोनों एक ही कार से पति से मिलने के लिए पुहंचीं.
आपको बता दें कि वो भले ही सलीम खान की सौतेली पत्नियां हैं लेकिन इनका बॉन्ड किसी दोस्त से कम नहीं हैं. वो साथ में पक्की सहेलियों के जैसे रहती हैं. हालांकि, बताया जाता है कि शुरुआत में मनमुटाव रहे हैं लेकिन, बाद में उनके रिश्ते में सुधार हो गया था. हेलेन के साथ सलमान खान का भी बेहतरीन रिश्ता और बॉन्ड है.
यह भी पढ़ें: Bhojpuri News: खेसारी लाल के प्यार में आकांक्षा पुरी, देनी पड़ी ‘अग्नि परीक्षा’! विधायक बन फिर लौटे सुशील सिंह
डॉ ने दिया सलीम खान का हेल्थ अपडेट
सलीम खान की हेल्थ को लेकर डॉ जमील पारकर की ओर से अपडेट शेयर किया गया है. सलीम को 17 फरवरी को हॉस्पिटल में इमरजेंसी में एडमिट किया गया. डॉ. विनय चौहान (न्यूरोलॉजिस्ट), डॉ. अजीत मेनन (कार्डियोलॉजिस्ट), डॉ. नितिन डांगे (न्यूरोसर्जन), डॉ. कीर्ति उपाध्याय (नेफ्रोलॉजिस्ट) और डॉ. बिनीत अहलूवालिया की टीम ने उनका ट्रीटमेंट किया. साथ ही डॉ ने ये भी बताया कि DMA नाम की एक प्रक्रिया सफल रही. डॉ जमील पारकर ने ये भी क्लीयर किया कि इसमें कोई सर्जरी शामिल नहीं है. डॉक्टर ने उनकी हेल्थ को लेकर कहा कि उनकी हालत अभी स्थिर है और हालत में सुधार को देखते हुए उन्हें वेंटिलेटर से हटाया जाएगा. अंत में ये भी साफ किया गया कि परिवार की इच्छा का सम्मान करते हुए आगे कोई सूचना जारी नहीं की जाएगी.
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
2 days agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
2 days agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
3 days ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
3 days agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 days agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines