Bhojpuri News: खेसारी लाल के प्यार में आकांक्षा पुरी, देनी पड़ी 'अग्नि परीक्षा'! विधायक बन फिर लौटे सुशील सिंह

Bhojpuri Film AganiPariksha: खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी की जोड़ी को कई म्यूजिक वीडियोज में साथ में देखा गया और लोगों ने इनकी केमिस्ट्री को काफी पसंद भी किया. इनके लिंकअप की खबरें भी काफी रहीं. ऐसे में अब आकांक्षा, खेसारी से प्यार की कीमत चुकाते हुए नजर आई हैं.

Khesari Lal, Khesari Lal Yadav, Khesari Lal Akanksha Puri

खेसारी लाल के प्यार में आकांक्षा पुरी, देनी पड़ी 'अग्नि परीक्षा'! (Photo- Youtube)

Bhojpuri Film AganiPariksha: भोजपुरी सिनेमा जगत में खेसारी लाल यादव की जोड़ी कभी काजल राघवानी के साथ खूब जमती थी लेकिन विवादों के बाद फैंस की फेवरेट जोड़ी टूट गई. ऐसे में खेसारी ने टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के साथ नई जोड़ी जमा ली. उन्होंने साथ में कई रोमांटिक म्यूजिक वीडियोज में काम किया. इस दौरान लिंकअप की खबरें भी काफी रही. एक्ट्रेस ने खेसारी संग डेट पर जाने की इच्छा भी जताई थी. इसी बीच अब आकांक्षा, खेसारी लाल से प्यार की कीमत चुकाते हुए भी नजर आईं. उन्हें प्यार में धोखा मिलता है, जिसके चलते एक्ट्रेस को ‘अग्नि परीक्षा’ से गुजरना पड़ता है. ऐसे में चलिए बताते हैं पूरा मामला.

विज्ञापन

खेसारी लाल और आकांक्षा पुरी के प्यार-धोखे और ‘अग्नि परीक्षा’ का मामला रियल नहीं बल्कि रील का है. दरअसल, दोनों स्टार्स की जोड़ी बड़े पर्दे पर साथ में नजर आने वाली है, जो बहुप्रतीक्षित एक्शन पैक्ड भोजपुरी फिल्म है. इसका टाइटल ‘अग्नि परीक्षा’ है. फिल्म का ट्रेलर हाल ही में जारी किया गया, जिस पर लाखों में व्यूज मिले. इसके निर्माता सुरेंद्र यादव और निर्देशक लाल बाबू पंडित हैं.

विज्ञापन

‘अग्नि परीक्षा’ के ट्रेलर में क्या है?

यूट्यूब पर जारी किए गए भोजपुरी फिल्म ‘अग्नि परीक्षा’ के ट्रेलर के बारे में बात की जाए तो 3 मिनट 39 सेकंड के इस वीडियो में धमाकेदार एक्शन और ड्रामा देखने के लिए मिल रहा है. ट्रेलर देखकर लगता है कि इसमें प्यार, फरेब और बदले की आग की कहानी देखने के लिए मिल सकती है. खेसारी लाल खतरनाक एक्शन मोड में नजर आए हैं. फिल्म दर्शकों को बांधे रखती है. इसमें आकांक्षा और खेसारी एक-दूसरे से प्यार करते हैं लेकिन बाद में जब आकांक्षा को शादी की हल्दी लगती है और वो खेसारी की दुल्हन बनने वाली होती हैं तो उस समय एक ट्विस्ट आता है कि एक्टर नीलम गिरी से शादी कर लेते हैं. इसके बाद आगे जो होता है वो देखने लायक होता है. आकांक्षा पुरी बिरह की आग में जलती हैं या फिर यूं कह लें कि वो ‘अग्नि परीक्षा’ से गुजरती हैं.

विज्ञापन

विधायक जी बनकर फिर लौटे सुशील सिंह

भोजपुरी फिल्म ‘अग्नि परीक्षा’ के ट्रेलर में एक और खास चीज देखने के लिए मिली कि इसमें एक्टर सुशील सिंह भी नजर आए हैं. एक्टर को लंबे समय के बाद अपने दमदार अवतार में देखा गया है. वह इंडस्ट्री में ‘निरहुआ रिक्शावाला’ से विधायक जी बनकर फेमस हुए थे. ऐसे में अब एक बार फिर से लंबे समय के बाद उनका फिर से वही विधायक जी वाला अवतार देखने के लिए मिल रहा है. उनकी खलनायिकी ने मूवी में जान ही डाल दी है.

विज्ञापन

कब रिलीज होगो भोजपुरी फिल्म ‘अग्नि परीक्षा’?

बहरहाल, अगर भोजपुरी फिल्म ‘अग्नि परीक्षा’ की रिलीज की बात की जाए तो इसका निर्माण बड़े पैमाने पर किया गया है. खेसारी लाल, आकांक्षा पुरी और नीलम गिरी स्टारर इस फिल्म को होली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. मूवी को सिनेमाघरों में 4 मार्च, 2026 को रिलीज किया जाएगा. इसमें खेसारी लाल, नीलम गिरी, आकांक्षा पुरी और सुशील सिंह के साथ ही प्रकाश जैस, समरथ चतुर्वेदी, सोनू पांडेय, रितु चौहान जैसे अन्य कलाकार भी अहम रोल में हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ