Prabhas Salaar Advance booking: प्रभास (Prabhas) की फिल्म सालार (Salaar) जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जब से इसका ट्रेलर रिलीज हुआ है, तब से ही दर्शक फिल्म रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। प्रभास स्टारर और प्रशांत नील की तरफ से निर्देशित सालार को लेकर फैंस के बीच बज बना हुआ है, पहले ये 28 सितंबर को रिलीज होने वाली थी, बाद में इसकी रिलीज डेट 22 दिसंबर तय कर दी गई। ऐसे में फिल्म की एडवांस बुकिंग जोरों पर हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने प्रीमियर के लिए 5 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली।
23 हजार टिकट की हुई बिक्री
फिल्म रिलीज में अभी भी 9 दिन बाकी हैं, ऐसे में इसकी कमाई में और इजाफा देखने को मिल सकता है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार, सालार ने लगभग 360 जगहों पर 5.21 करोड़ की कमाई की है, जो फिल्म मेकर्स के लिए अच्छा इशारा है, साथ ही 1 हजार 1, 81 शो के लिए 23 हजार टिकट बेचे गए हैं। बता दें, एनिमल रिलीज के वक्त प्रभास फिल्म की एडवांस बुकिंग थोड़ा धीमी हो गई थी। लेकिन अब इसने फिर से रफ्तार पकड़ ली है और अब और अच्छे कलेक्शन की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें-Salman Khan की हीरोइन को दी गई जान से मारने की धमकी
शाहरुख खान की डंकी से होगी जबरदस्त टक्कर
सालार (Salaar) के ट्रेलर के अगर बात करें तो इसका ट्रेलर बहुत जबरदस्त है, ट्रेलर में प्रभास का दमदार अंदाज देखने को मिलेगा, वो धांसू एंट्री करते हुए दिखाई दिए हैं। बता दें, ये खानसार नाम के एक राज्य की कहानी है जहां लोग सिंहासन पर कब्जा करने के लिए लड़ रहे हैं । साथ ही 22 दिसंबर को शाहरुख खान की डंकी भी रिलीज होगी तो ऐसे में शाहरुख की डंकी और प्रभास की सालार के बीच जबरदस्त टक्कर होगी। फिल्म में प्रभास के अलावा लीड रोल में श्रुति हासन, साथ ही जगपति बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी होंगे। ये कन्नड़, मलायालम, हिंदी, तेलुगु, तमिल सहित 5 भाषाओं में रिलीज होगी।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
6 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
6 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
10 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
10 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
12 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
1 day agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
1 day ago'पिया के नाम की…', प्रियंका चोपड़ा ने रचाई करवा चौथ की मेहंदी
1 day agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines