Salman Khan की ऑनस्क्रीन हीरोइन को जान से मारने की धमकी, तीखी बहस के बाद भारत वापस लौटीं एक्ट्रेस!

Pooja Hegde Death Threats: सलमान खान के साथ ‘किसी का भाई किसी की जान’ में अहम किरदार निभाने वाली अभिनेत्री को जान से मारने की धमकी मिली है।

Pooja Hegde death threats

instagram

विज्ञापन

Pooja Hegde Death Threats: सलमान खान के साथ फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में अहम किरदार निभाने वाली अभिनेत्री पूजा हेगड़े को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी मिली है।

बता दें कि विरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करके इसकी जानकारी साझा की है। रिपोर्ट्स की मानें तो बताया जा रहा है कि धमकी के बाद अब एक्ट्रेस वापस भारत लौट आई है।

विज्ञापन
Pooja Hegde death threats

Pooja Hegde death threats

विरल भयानी ने शेयर किया पोस्ट

बता दें कि विरल भयानी ने जो पोस्ट साझा किया है उसमें दावा किया गया कि बधुवार को दुबई पूजा हेगडे को जान से मारने की धमकी दी गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस दौरान एक्ट्रेस की तीखी बहस हुई और इसके बाद उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। बता दें कि पूजा हेगडे कथित तौर पर एक क्लब के उद्घाटन के लिए दुबई गई थी। हालांकि रिपोर्ट्स के अनुसार अब एक्ट्रेस वापस भारत लौट आई हैं।

विज्ञापन

विरल भयानी ने डिलीट किया पोस्ट

बता दें कि इस पोस्ट को शेयर करने के कुछ देर बाद ही विरल भयानी ने इसको डिलीट कर दिया है। हालांकि पोस्ट के सामने आने के बाद फैंस को एक्ट्रेस की चिंता है, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस की टीम ने जानकारी दी है कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। बता दें कि एक्ट्रेस के एक रिप्रेजेंटेटिव ने फ्री प्रेस जर्नल को जानकारी दी है कि हमें नहीं पता कि यह फर्जी खबर किसने शुरू की और यह पूरी तरह से झूठ है।

पूजा हेगडे का वर्कफ्रंट 

वहीं, अगर एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो पूजा हेगडे को आखिरी बार सलमान खान के साथ फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में देखा गया था। बता दें कि ये फिल्म इस साल अप्रैल में रिलीज हुई थी और इसने बाक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं किया था। हालांकि अब एक्ट्रेस शाहिद कपूर के साथ अपकमिंग एक्शन थ्रिलर फिल्म में अपना जलवा दिखाने को तैयार है, जिसका नाम ‘देवा’ है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ