हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Raanjhan से पहले इन 5 बॉलीवुड गानों पर लगा कॉपी का आरोप, लिस्ट में Saiyaara का गाना भी शामिल

Kriti Sanon का गाना ‘रांझण’ बीट्स कॉपी करने के आरोप में चर्चा में आ गया है। लेकिन ऐसा बॉलीवुड में पहली दफा नहीं हुआ है। अक्सर बॉलीवुड के गानों पर चीटिंग के आरोप लगते रहते हैं। आपको बताते हैं ऐसे और कौन से गाने हैं जिन पर चीटिंग का आरोप लगा था।

विज्ञापन

Bollywood Copied Songs: कृति सैनन की Do Patti फिल्म के गाने ‘रांझण’ पर किसी पुराने विदेशी गाने से बीट्स कॉपी करने का आरोप लगा है। लेकिन ऐसा पहली बार नहीं है, जब किसी बॉलीवुड गाने पर ये आरोप लगा हो। इसके पहले भी बहुत से गानों पर ये इल्जाम लग चुका है। आपको बताते हैं कि ‘रांझण’ से पहले और किन-किन बॉलीवुड गानों पर ये आरोप लग चुका है। 

यह भी पढ़ें: क्या कॉपी है Kriti Sanon का Raanjhan? फॉरेन के म्यूजिशियन ने उठाए सवाल

‘धूम’  

‘धूम मचाले’ गाना जो एक समय ब्लॉकबस्टर हिट होने के साथ हर पार्टी और शादी की जान था। ये सुपरहिट गाना जो एक समय सभी की जुबान पर चढ़ा हुआ था, इस पर भी एक पुराने गाने की नकल होने का आरोप है। दरअसल, इस गाने पर Mario Takes A Walk By Jesse Cook की कॉपी होने का इल्जाम है। 

विज्ञापन

‘बुल्लेया’

रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय को वीडियो में लेकर फिल्माया गया ये गाना भी एक अंग्रेजी गाने की कॉपी माना जाता है। ये गाना पापा रोच नाम के कलाकार के गाने ‘Last Resort’ की कॉपी लगता है। 

सैयारा फिल्म का टाइटल ट्रैक  

हाल ही में आई रोमांटिक लव स्टोरी ‘सैयारा’ को अपने गानों के लिए बहुत पसंद किया गया। इसी बीच नेटीजेंस ने ‘सैयारा’ फिल्म के टाइटल ट्रैक और जुबिन नौटियाल के एक पुराने एल्बम सॉन्ग ‘हमनवा मेरे’ के बीच बहुत समानता देखते हुए इसकी कॉपी करार दिया था। 

विज्ञापन

‘स्वैग से स्वागत’ 

सलमान खान की ‘टाइगर’ सीरीज की आखरी रिलीज ‘टाइगर जिंदा है’ का एंथम सॉन्ग ‘स्वैग से स्वागत’ भी इस कॉपी गानों की सूची में शामिल है। इस पर DJ Katch के ‘Horns’ गाने की कॉपी होने का आरोप लगता रहता है। हालांकि, इस गाने के कम्पोजर्स विशाल-शेखर ने इसकी मेकिंग में 6 महीने का समय लगाने की बात कही है।

‘साथिया तूने क्या किया’ 

सलमान खान का ये गाना जो हर कपल के दिल की धड़कन जैसा है, इस पर भी कॉपी होने का आरोप है। आपको बता दें कि ये गाना साउथ के गाने ‘Kannum  Kannum Kollaiyadithaal’ की कॉपी कहा जाता है। 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola