क्या कॉपी है Kriti Sanon का Raanjhan? फॉरेन के म्यूजिशियन ने उठाए सवाल

Kriti Sanon और Kajol की फिल्म दो पत्ती एक बार फिर विवादों के घेरे में है। इस बार सवाल फिल्म के गाने रांझण पर उठ रहे हैं। म्यूजिक प्रोड्यूसर सचेत और परंपरा पर गाने की बीट्स चुराने का आरोप लग रहा है।

Do patti Kriti Sanon

kriti Sanon और Kajol की फिल्म ‘दो पत्ती’ एक बार फिर विवादों के घेरे में है।  इस बार सवाल फिल्म के गाने रांझण पर उठ रहे हैं। म्यूजिक प्रोड्यूसर सचेत और परंपरा पर गाने की बीट्स चुराने का आरोप लग रहा है। जानिये किस म्यूजिशियन ने लगाया आरोप और किस गाने की कॉपी बताया?   

विज्ञापन
विज्ञापन

KMKZ का आरोप – चोरी की धुन या क्रिएटिव गलती?

फॉरेन म्यूजिशियन KMKZ ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया और दावा किया कि ‘रांझण’ गाने की बेस ‘बीट्स’ दो साल पहले उनकी अपनी रिलीज की हुई ट्रैक ‘Goodbye’ की थी। उनका आरोप है कि संगीतकार सचेत और परंपरा ने बिना क्रेडिट दिए, वही धुन अपने गाने में इस्तेमाल कर दी है। हालांकि दो पत्ती के निर्माताओं या टी-सीरीज ने अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

जवाब की कोशिशें फेल, अब मांग सम्मान और न्‍याय की

KMKZ ने यह बात साबित करने के लिए Spotify पर ‘रांझण’ के 29 करोड़ से ज्यादा स्ट्रीम्स का हवाला भी दिया। इसी आधार पर उन्होंने टी-सीरीज और सचेत–परंपरा को ईमेल भेजकर कानूनी रूप में क्रेडिट देने और उचित सम्मान की गुजारिश की, लेकिन उनकी ईमेल्स का कोई जवाब नहीं मिला। इस पर उन्होंने वीडियो के जरिये अपनी इस मांग को दोहराया। 

विज्ञापन

इस विवाद ने फिल्म के म्यूजिक कंपोजर्स और निर्माताओं पर सवाल खड़ा कर दिया है, और अब टी-सीरीज की प्रतिक्रिया या स्पष्ट बयान का इंतजार है। वहीं फैंस और म्यूजिक प्रेमियों में यह मुद्दा एक बार फिर कॉपीराइट और क्रिएटिव अधिकारों की बहस को गरमा रहा है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ